GAME; जैन क्रिकेट चैंपियनशिप 27 नवंबर से, रोजाना 5 मैच होंगे, अभिनेत्री अमिषा पटेल उद्घाटन करेंगी

रायपुर, सामाजिक परिवेश में जैन क्रिकेट चैंपियनशिप (जेसीसी)का आयोजन स्थानीय नेताजी सुभाष स्टेडियम में 27 नवंबर से 3 दिसंबर तक किया गया है। छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों से कुल 10 टीमें इसमें हिस्सा लेंगी। जैन समाज के लोग ही टूर्नामेंट में खेलेंगे। शाम 5 बजे से रात्रि 12 बजे तक मैच होंगे और रोजाना 5 मैच खेले जायेंगे। उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल शामिल होंगी।

आयोजन समिति की ओर से जानकारी देते हुए सौरभ बाफना ने बताया कि आयोजन का यह पहला साल है क्रिकेट में रूचि रखने वाले युवाओं को जेसीसी में खेलना एक सुखद अनुभव देगा समाज के साथ खिलाडिय़ों को जोड़कर परिचयात्मक रूप से भी मंच मिलेगा। आने वाले साल में अन्य समाज की टीम के साथ चैंपियनशिप करने का प्रयास होगा। नेताजी सुभाष स्टेडियम में 27 नवंबर से रोज 5 मैच होंगे,10-10 ओवर का मैच होगा,कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। डे्रस कोड से लेकर क्रिकेट के सारे नियमावली रहेंगे। उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल शामिल होंगी। 3 दिसंबर को चैंपियनशिप का समापन होगा। विजेता टीम को 3 लाख और उप विजेता टीम को 2 लाख रूपये का पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। आयोजन के बाद जो सहयोग राशि बचेगी उसे दिव्यांग स्कूल के बच्चों की पढ़ाई व वृध्दाश्रम मे बुजुर्गो की सेवा जैसे कार्यो के लिए प्रदान किया जायेगा। नेताजी सुभाष स्टेडियम को टूर्नामेंट के लिए तैयार किया जा रहा है। टूर्नामेंट का प्रसारण ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।

ReplyForward
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    KRIDA BHARATI; क्रीड़ा से चरित्र निर्माण और चरित्र से राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही ‘क्रीड़ा भारती’

    रायपुर, खेलों के माध्यम से समाज में अनुशासन, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से समर्पित अग्रणी संस्था क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने क्रीड़ा भारती के…

    IPL; दे दनादन छक्का,छक्का और छक्का……….

    सैंतालीस साल पहले भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान के दौरे पर गई थी। इस टीम में एक ऐसा खिलाड़ी भी शामिल हुआ था जो तेज गेंदबाज के रूप में शामिल हुआ…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……