T20; सूर्यकुमार यादव की धाकड़ बल्लेबाजी के बाद रिंकू सिंह का तूफान, भारत ने जीता पहला मैच

विशाखापटनम, भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की। सीरीज का पहला मैच गुरुवार को विशाखापत्तनम में खेला गया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने कंगारू को 2 विकेट से हराया।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 208 रन बनाए। इसके जवाब में 19.5 ओवर में रिंकू सिंह (22 रन) ने छक्का जड़कर भारत के झोली में जीत डाल दी। टीम इंडिया की ओर से सूर्या ने सर्वाधिक 42 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए। ईशान किशन 39 गेंदों पर 58 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कंगारू के लिए तनवीर सांघा को 2 विकेट मिले।

जोश इंग्लिस ने जड़ा शतक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम ने तेज शुरुआत की। टीम ने 3 विकेट खोकर 208 रन बनाए। जोश इंग्लिस ने 50 गेंदों में 11 चौके और 8 छक्के लगाकर 110 रन की तूफानी पारी खेली। स्टिव स्मिथ 52 और मैथ्यू शॉर्ट 13 रन पर आउट हुए। मार्केस स्टोइनिस 7 और टिम डेविड 19 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे।

भारत की प्लेइंग 11

ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, जोश इंग्लिस, आरोन हार्डी, मार्केस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (कप्तान/विकेटकीपर), सीन एबॉट, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET; ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान, द्रविड़-सहवाग के बेटे को मिली जगह

    नईदिल्ली, बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वन-डे मैच के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है. बता दें, ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को भारत दौरे पर…

    GAME; लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया, 2022 में अर्जेंटीना को जिताया था वर्ल्ड कप

    नईदिल्ली, अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। मेसी ने अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को 2022 फुटबॉल विश्व कप का…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती