MURDER;पहले अपने दोस्त का किया कत्ल फिर अंतिम संस्कार में हुआ शामिल! पुलिस ने किया खुलासा

अंबिकापुर, दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल. जी हां दोस्ती को कलंकित करने वाला एक मामला छत्तीसगढ़ के सरगुजा के सूरजपुर से सामने आया है. सूरजपुर के भटगांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां पर 5 दिन पहले एक युवक की हत्या हो गई थी लेकिन कातिल का पता नहीं चल पाया था. इसी कड़ी में अब पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है. 

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म किया कबूल

दरअसल ये पूरा मामला भटगांव थाना क्षेत्र के सोनगरा गांव का है, जहां विधानसभा चुनाव के मतदान वाले दिन यानी 17 नवंबर को पुलिस को जानकारी मिली कि किसी ने एक युवक की हत्या कर दी है. मृतक की पहचान रामेश्वर के रूप में हुई है. जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई थी. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. आरोपी का नाम आलम साय बताया जा रहा है.

आरोपी ने अपने दोस्त की कुल्हाड़ी से मारकर कर दी हत्या

इस मामले में आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक रामेश्वर और आरोपी आलम साय पहले अच्छे दोस्त थे. लेकिन किसी बात को लेकर दोनों में खटास आ गई थी. इसके बाद आरोपी ने 16 नवंबर की रात को मौका पाकर इस वारदात को अंजाम दिया. आरोपी ने अपने दोस्त के घर में घुसकर उस पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतक के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ जिससे उस पर किसी को शक न हो. आरोपी ने पुलिस के आगे अपना जुर्म कबूल कर लिया है और पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    बिलासपुर,  बिलासपुर जिले में होली के दिन पुलिस टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम निपनिया में मारपीट की शिकायत की जांच करने…

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    रायगढ़, जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसकोल में हुई हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के बाद एक युवक की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान…

    You Missed

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य