रायपुर. कांग्रेस की पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा के पति डॉ. दया वर्मा का आज निधन हो गया. उन्होंने अंबडेकर अस्पताल में अंतिम सांसें ली. दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है. बता दें कि डॉ. दया वर्मा शासकीय चिकित्सक रहे हैं. छाया वर्मा धरसींवा से कांग्रेस प्रत्याशी हैं. उनके पति डॉ. दया वर्मा सिलयारी उपस्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय तक पदस्थ रहे.
सिलयारी के समीप ही उनका गांव किरना है, जहां बजरंग पावर प्लांट है. छाया वर्मा के पति के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, पूर्व राज्यसभा सांसद, कांग्रेस नेत्री छाया वर्मा के पति डॉ. दया वर्मा का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करे. इस दुःख की घड़ी में हम सब उनके साथ हैं.
PADDY; दीपावली के पहले धान की खरीदी शुरू हो-किसान त्योहार कैसे मनायेंगे?
रायपुर, राज्य स्रकार द्वारा धान खरीदी दीपावली के पहले शुरू किये जाने की मांग कांग्रेस ने किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि…







