RAILWAY;फिर पांच एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, छत्‍तीसगढ़ से दिल्ली, अमृतसर जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी

रायपुर, पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल के भोपाल-इटारसी रेल खंड पर बुदनी-बरखेड़ा (घाट सेक्शन) के मध्य तीसरी लाइन चालू करने बुदनी, मिडघाट, चौका और बरखेड़ा स्टेशन पर प्री नान-इंटरलाकिंग का काम किया जाना है। इसके कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने व गुजरने वाली पांच एक्सप्रेस ट्रेनों को रेलवे ने रद कर दिया है। इन ट्रेनों के रद होने से दिल्ली, अमृतसर जाने वाले यात्रियों को छह से दस दिसंबर तक परेशान होना पड़ेगा।

रेलवे मंडल से मिली जानकारी के अनुसार रद ट्रेनों में छह व सात दिसंबर को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस, आठ व नौ दिसंबर को रायगढ़ से चलने वाली 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस, छह, सात और आठ दिसंबर को कोरबा से चलने वाली 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, आठ, नौ और 10 दिसंबर को अमृतसर से चलने वाली 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और छह से आठ दिसंबर तक बिलासपुर से चलने वाली 08210 बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल शामिल है।

उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव व कन्हान रेलवे स्टेशनों के मध्य तीसरी रेल लाइन का काम किया जा रहा है।इसके तहत कन्हान स्टेशन में दो दिसंबर से 14 दिसंबर तक नान इंटरलाकिंग का काम होने के चलते रेलवे प्रशासन ने एक साथ 48 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद कर दिया है। इन रद ट्रेनों में लोकल,मेमू,पैसेंजर और एक्सप्रेस शामिल है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    SC; ‘सभी मामलों में मुझसे एक साथ पूछताछ की जाए’, सुप्रीम कोर्ट में बोले पूर्व IAS अफसर अनिल टुटेजा, क्या हैं आरोप?

    SC; ‘सभी मामलों में मुझसे एक साथ पूछताछ की जाए’, सुप्रीम कोर्ट में बोले पूर्व IAS अफसर अनिल टुटेजा, क्या हैं आरोप?

    WAR; देशभर में ESMA लागू , मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला, ईंधन संकट की आशंका

    WAR; देशभर में ESMA लागू , मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला, ईंधन संकट की आशंका

    JOBS; SSC CGL के 15,130 पदों पर भर्ती ,12 मार्च तक आवेदन का मौका

    JOBS; SSC CGL के 15,130 पदों पर भर्ती ,12 मार्च तक आवेदन का मौका

    UPSC;नक्सल इलाके में ड्यूटी और पढ़ाई के साथ-साथ सीआरपीएफ अफसर ने पास की यूपीएससी 542 रैंक

    UPSC;नक्सल इलाके में ड्यूटी और पढ़ाई के साथ-साथ सीआरपीएफ अफसर ने पास की यूपीएससी 542 रैंक

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट  का बड़ा फैसला

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी