14 मार्च से प्रदेश भर में शुरू होगी वर्षा;गर्मी से मिलेगी राहत

रायपुर, आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिलने वाली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। इसके चलते मंगलवार से प्रदेश में वर्षा का दौर शुरू हो जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास 3.1 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रायपुर, दुर्ग व बिलासपुर संभाग में मंगलवार व बुधवार को वर्षा के आसार है। साथ ही सरगुजा संभाग में बुधवार को वर्षा के आसार बने हुए है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके बाद 16 मार्च से प्रदेश स्तर पर वर्षा के आसार बने हुए है।सोमवार का प्रदेश में मौसम शुष्क रहा,दोपहर की तेज धूप के चलते तापमान काफी ज्यादा रहा और गर्मी रही। हालांकि दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और हल्के बाद भी छाए। अगले एक-दो दिनों में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद बनी हुई है।

रायपुर में 37 डिग्री तो सारंगढ़ में 39 डिग्री पहुंचा तापमान

सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसके साथ ही प्रदेश भर में सारंगगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा,एआरजी सारंगगढ़ का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलासपुर में भी अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’