WELCOME;पाकिस्तान की बेटी ‘जावरिया खानम’ बहू बनने के लिए पहुंची भारत, जनवरी के पहले सप्ताह में करेंगी शादी

अमृतसर, पाकिस्तान की बेटी बहू बनने के भारत पहुंच चुकी हैं और भारत सरकार ने कराची निवासी अजमत इस्माइल खान की 21 वर्षीय बेटी जावरिया खानम को भारत का 45 दिन का वीजा दिया है। जावरिया खान ने मंगलवार को अटारी सीमा के रास्ते भारत में प्रवेश किया। यहां उनके होने वाले पति समीर खान और होने वाले ससुर अहमद कमाल खान यूसुफजई ने उनका स्वागत किया।

कोलकाता के लिए होंगे रवाना

अटारी सीमा से निकलकर यह दोनों श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और यहां से कोलकाता के लिए उड़ान भरेंगे। समीर और जावेरिया खानम की शादी हो जाएगी बता दें कि जावरिया को भारत ने दो बार वीजा देने से इनकार कर दिया था।

इसके बाद वह सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार मकबूल अहमद वसी कादियान के संपर्क में आयीं। वे पहले भी कई पाकिस्तानी दुल्हनों को वीजा दिलाने में मदद कर चुके हैं। इस मामले में मकबूल अहमद ने उनकी काफी मदद की और उनके प्रयासों से समीर खान की मंगेतर को भारत सरकार ने वीजा दे दिया।

साल 2018 में हुई थी दोनों की सगाई

कोलकाता के रहने वाले समीर खान ने कहा कि खानम से मिलकर मेरा सपना पूरा हो गया। छह जनवरी को समीर और जावरिया की शादी होगी और वर्ष 2018 में दोनों की सगाई हुई थी। भारत सरकार ने जावरिया को दो बार वीजा देने से इन्कार कर दिया था।

समीर खान को एक नजर में हुआ प्यार

समीर खान ने बताया कि साढ़े पांच साल पहले मैंने अपनी मां के मोबाइल फोन में जावरिया का फोटो देखा और फोटो देखते ही मुझे जावरिया से प्यार हो गया। मैंने मां से पूछा कि यह कौन है। उन्होंने बताया कि यह कराची में रहने वाले उनके एक रिश्तेदार अजमत इस्माइल खान की बेटी है। मैंने मां से कह दिया कि शादी करूंगा तो जावरिया से ही। काफी मिन्नतों के बाद वर्ष 2018 में हमारी सगाई हुई। इसके बाद सरहद की दीवार बाधा बन गई।

भारत पहुंचने पर ये बोलीं जावरिया

जावरिया खानम ने भारत पहुंचने पर कहा कि साढ़े पांच साल बाद मुझे वीजा मिला है। मेरी खुशी का कोई ठिकाना नहीं। यकीन नहीं हो रहा कि मैं यहां आ गई। भारत सरकार ने मुझे 45 दिन का वीजा दिया है। जो दुआ की थी, वो कबूल हो गई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    नायिका और अभिनेत्री में क्या फर्क है? आम भाषा में दोनों में कोई अंतर नहीं दिखता है। नायिका हमेशा नायक की होती है।अभिनेत्री, अभिनय का सामर्थ्य रखती है याने अभिनेत्री…

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    नईदिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के टाइटल को लेकर फिल्ममेकर नीरज पांडे को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि यह टाइटल समाज के एक वर्ग को बदनाम…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश