NEGLIGENCE; इन 5 बैंकों पर चला RBI का चाबुक, 4 पर ठोका जुर्माना तो एक पर जड़ दिया ताला

नई दिल्‍ली, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों का उल्‍लंघन करना 5 को-ऑपरेटिव बैंकों को भारी पड़ा है. आरबीआई ने 4 बैंकों पर जहां जुर्माना ठोका है, वहीं एक को-ऑपरेटिव बैंक का तो लाइसेंस ही रद्द कर दिया गया है. जिस बैंक का लाइसेंस निरस्‍त हुआ है, उसका नाम अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड है. यह बैंक उत्तर प्रदेश के सीतापुर में काम करता है. आरबीआई का कहना है कि इस को-ऑपरेटिव बैंक के पास संचालन के लिए पूंजी नहीं बची. इतना ही नहीं बैंक में आगे कमाई की कोई भी उम्मीद नहीं दिख रही. इसलिए इस बैंक को बंद किया जा रहा है.म

आरबीआई की कार्रवाई के बाद ही 7 दिसंबर से ही अर्बन कोऑपरेटिव बैंक को अपना काम बंद करना पड़ा है. आरबीआई ने कमिश्नर एवं रजिस्ट्रार, उत्तर प्रदेश से भी बैंक को बंद करने के लिए उपयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए. आरबीआई का कहना है कि बैंक ने ग्राहकों को भी पूरा भुगतान नहीं किया. अच्‍छी बात यह है कि बैंक के अधिकतर ग्राहकों को बैंक में जमा उनकी लगभग पूरी पूंजी वापस हो जाएगी. बैंक की ओर से कहा गया कि 98.32 फीसदी ग्राहकों को उनका पूरा पैसा वापस कर दिया जाएगा. 5 लाख रुपये तक जमा का बीमा होता है. बैंक के 98.32 फीसदी ग्राहकों के 5 लाख रुपये या इससे कम ही जमा हैं.

इन बैंकों पर लगा जुर्माना
भारतीय रिजर्व बैंक ने 4 को-ऑपरेटिव बैंक पर जुर्माना लगाया. जिन बैंकों पर फाइन लगाया गया है, उनमें पाटन को-ऑपरेटिव बैंक, राजर्षि शाहू को-ऑपरेटिव बैंक, डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल बैंक और प्राथमिक शिक्षक सहकारी बैंक शामिल है. इन चारों बैंकों में से 3 बैंकों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना और एक अन्य बैंक पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया.

इसलिए लगा फाइन
डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल बैंक नाबार्ड की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहा था. वहीं, पाटन को-ऑपरेटिव बैंक द्वारा केवाईसी नियमों की अनदेखी की गई. शिक्षक सहकारी बैंक ने आरबीआई के नियमों के विरुद्ध जाकर गोल्ड लोन मुहैया कराया जबकि राजर्षि शाहू सहकारी बैंक ने न्यूनतम बैलेंस के नियमों का पालन नहीं कर रहा है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा