RAILWAY; छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द ,सात हजार टिकिट केंसिल, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी

रायपुर, तीसरी रेल लाइन तैयार करने के लिए एक तरफ रेलवे तेजी से काम करा रहा है, वहीं दूसरी तरफ हजारों यात्री अचानक से ट्रेनें रद होने से परेशान हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ से अमृतसर के बीच चलने वाली सबसे बड़ी ट्रेन छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के पहिए ब्लाक के कारण बुधवार को थम गए, वहीं, गुरुवार को रायगढ़ से निजामुद्दीन के बीच चलने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस भी रद्द हो गई।

ये दोनों ऐसी एक्सप्रेस ट्रेनें हैं, जिनमें आसानी से क्नफर्म टिकट मिलना मुश्किल होता है। ऐसे में दोनों तरफ से चार से पांच फेरों के रद होने से 12 हजार से अधिक यात्रियों का सफर प्रभावित हुआ है। अन्य ट्रेनों में यात्रियों को टिकट मिल नहीं रहा है। इसके चलते दोनों प्रमुख ट्रेनों के 7,000 से अधिक टिकट पिछले चार दिनों में रद हुए हैं।

तीन दिनों के भीतर रिफंड लेना अनिवार्य

महीने-दो महीने पहले से कन्फर्म टिकट लेकर सफर करने का इंतजार कर रहे यात्रियों को अब रद टिकट का रिफंड लेने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। काउंटर से रिजर्वेशन टिकट लेने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है, क्योंकि ट्रेन कैंसिलेशन के तीन दिनों के अंदर उन्हें रिफंड लेना रेलवे ने अनिवार्य कर रखा है। वे स्टेशन के काउंटर पर रिफंड लेने के लिए कतार में खड़े होने को विवश है।

ई-टिकट लेने वाले यात्रियों का रिफंड तो एक सप्ताह के अंदर उनके बैंक खाते में रेलवे वापस लौटा देता है, लेकिन काउंटर से रिजर्वेशन टिकट लेने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन कैंसिलेशन के तीन दिनों के अंदर रिफंड लेने की अनिवार्यता के कारण काउंटर में पहुंचना पड़ रहा है।

एक्सप्रेस ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में 14 दिसंबर तक रद्द

स्टेशन के मुख्य रिजर्वेशन काउंटर के कर्मचारियों ने बताया कि रिजर्वेशन टिकट कम बन रहे हैं। इसके पीछे वजह यह है कि छत्तीसगढ़, गोंडवाना एक्सप्रेस के अलावा राजनांदगांव रेलवे लाइन से होकर आने-जाने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में 14 दिसंबर तक रद हैं

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUSPEND; सहकारी बैंक दफ्तर में शराबखोरी,मैनेजर निलंबित, जिला मुख्यालय में अटैच

    रायपुर, राज्य के जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में कर्मचारियों द्वारा शाम ढलते ही शराबखोरी की शिकायत आम है, लेकिन लम्बे समय बाद सख्त कार्यवाही की गई है। राजनांदगांव जिला सहकारी…

    CEMENT; सीमेंट 30 रुपये महंगा, रातों -रात कम्पनियों ने बढाए दाम, ठेकेदार-विल्डर्स हालाकान

    रायपुर, प्रदेश में एक बार फिर सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी ने निर्माण क्षेत्र को प्रभावित कर दिया है। सोमवार से कंपनियों ने सीमेंट के दाम 30 रुपए प्रति बोरी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…