बुडेनी में महिलाओं का चौकसी अभियान जारी; पियक्कड़ों की फौज खरोरा व भडहा की ओर

रायपुर, एक अवैध शराब विक्रेता को रंगे हाथ शराब के साथ पकड़वाने के बाद ग्राम में अवैध शराब बिक्री बंद कराने सक्रिय ग्राम बुडेनी की महिलाओं ने आज भी चौकसी अभियान जारी रखा । ग्रामीणों के सहयोग से चलाये जा रहे इस अभियान के चलते फिलहाल पियक्कड़ शराब विक्रेताओं के घर के आसपास भी नहीं फटक रहे । अब पियक्कड़ों की फौज या तो  नजदीकी ग्राम ‌भडहा अथवा खरोरा शराब भट्ठी की ओर रुख कर रहे हैं ।

  ज्ञातव्य हो कि नगर पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार व खरोरा थाना प्रभारी बृजेश तिवारी के ध्यानाकर्षण के बाद खरोरा थाना अमला ने बीते  4 मार्च ‌को ग्राम बुडेनी के‌ एक अवैध शराब विक्रेता को 50 पौव्वा शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ जेल दाखिल करवा दिया है । इसके बाद महिलाओं की समझाईश ‌के बाद भी अन्य कोचियों द्वारा शराब बिक्री बंद न करने से आक्रोशित महिलाओं ने पंचायत व ग्रामीणों के सहयोग से ‌अवैध शराब बिक्री के‌ खिलाफ ‌मुहिम छेड़ दिया है और कोचियों के घर जाने के‌ रास्ते की चौकसी कर पियक्कड़ों को शराब विक्रेताओं के घर की ओर फटकने भी नहीं देने ‌के साथ साथ बुडेनी की ओर रुख न करने की चेतावनी भी दे रहे हैं । इसका असर भी दिखलायी पड़ने लगा है और बाहरी ग्रामों के तो दूर बुडेनी के‌ पियक्कड़ ‌भी इस ओर रुख करने से तौबा कर रहे हैं ।

बुडेनी के‌ ग्रामीणों के अनुसार पियक्कड़ों की फौज या तो खरोरा शराब भट्ठी जा रहे हैं या फिर इसी थाना क्षेत्र के‌ अंतर्गत आने वाले नजदीकी ग्राम ‌भडहा की ओर रुख कर रहे हैं । इनके अनुसार पूर्व में शराब बिक्री करते पकड़े जा चुके भडहा का एक अवैध शराब विक्रेता इस धंधे में लिप्त हैं और भडहा के ग्रामीण आज तक इस पर रोक लगाने में सफल नहीं हो पाये हैं । आज चौकसी अभियान में आशा पारधी , सुखमणि पारधी , श्यामा पारधी , माधुरी वर्मा , गौरी वर्मा , ललिता कोसले , जनकदुलारी जलक्षत्री , विमला वर्मा , सिलोचना वर्मा , चंद्रिका वर्मा , इंदरमन चौहान आदि ने भाग लिया ।

 बीते सोमवार को समझाईश देने के बाद भी अपनी हरकतों से बाज न आने वाले शराब कोचियों द्वारा शराब का जखीरा रख बेचने की जानकारी ‌मिलने पर ऐन होलिका दहन के दिन ग्राम बुडेनी की आक्रोशित  महिलाये शाम ढलते ढलते फिर एकत्रित हो गयी । शराब का जखीरा जप्त कराने आबकारी व पुलिस प्रशासन को सूचित करने के बाद भी उनके न पहुंचने से आक्रोशित महिलाओं ने ग्रामवासियों के सहयोग से कोचियों के घर के रास्ते का घेराबंदी कर पियक्कड़ों द्वारा खरीदे जाने वाले शराब की बोतलों  को फोड़ने के साथ –  साथ घेराबंदी  का अभियान जारी रखने व भविष्य में फिर इस ओर रुख न करने की चेतावनी दे वापस लौटाया । अमूमन होलिका दहन के दिन पियक्कड़ों की गतिविधियों के चलते घर से बाहर न निकलने वाली महिलाओं के इस जुझारू साहसिक कदम की आसपास के ग्रामों में प्रशंसा हो रही है ।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…