RAILWAY;वैष्‍णो माता के लिए रेलवे का दो दिन का किफायती पैकेज, आज जाएं, कल दर्शन कर लौट आएं, लंबी छुट्टी की टेंशन नहीं

नई दिल्‍ली, अगर आप वैष्‍णो देवी के दर्शन करना चाह रहे हैं, लेकिन समय की वजह से बार बार प्‍लान बनते बनते रह जा रहा है. क्‍योंकि नौकरी पेशा लोगों के पास सबसे बड़ी समस्‍या समय की होती है. ऐसे लोगों को ध्‍यान में रखते हुए आईआरसीटीसी (रेलवे) किफायती और कम समय में माता के दर्शन का पैकेज लेकर आया है. खास बात यह है कि यह सफर की सामान्‍य ट्रेनों से नहीं बल्कि सेमी हाईस्‍पीड ट्रेन यानी वंदेभारत से होगा. इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है.

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्‍म कॉरपोरेशन ने दिल्‍ली-एनसीआर और आसपास के शहरों के लिए खास पैकेज बनाया है. इसमें केवल दो दिन में माता वैष्‍णो देवी के दर्शन कर आप वापस लौट सकते हैं. केवल एक रात ही आपको घर से बाहर रहना होगा. यह पैकेज कामकाजी लोगों के लिए खासकर बनाया गया है, जो आफिस से लंबी छुट्टी नहीं ले सकते हैं.

इसमें सुबह 6 बजे दिल्‍ली से वंदेभारत से निकलना होगा. दोपहर को कटरा पहुंचकर माता वैष्‍णो देवी के दर्शन कर रात में लग्‍जरी होटल में रुकना है. सुबह होटल में ब्रेकफास्‍ट करिए. इसके बाद स्‍थानीय बाजार घूमिए. होटल में ही लंच करिए और वंदेभारत में खाते पीते हुए वापस दिल्‍ली पहुंच जाइए. दो दिन में ही माता वैष्‍णो देवी के दर्शन करिए.

आईआरसीटीसी का यह पैकेज 7290 रुपये का है. इसमें वंदेभारत से सफर, होटल में रुकना, लोकल ट्रांसपोर्ट, नाश्‍ता, लंच, डिनर सबकुछ शामिल हैं. इसमें आप होटल के कमरे में तीन लोग रुकेंगे.  अगर आप एक कमरे में दो लोग रुकना चाह रहे हैं तो 7660 रुपये चुकाने होंगे और अकेले रूम में रुकना चाह रहे हैं तो इसके लिए 9145 रुपये चुकाने होंगे. इसमें खासकर बात यह है कि जिस होटल में आप रुकेंगे, वहां का किराया ही 4500 रुपये है. यानी जितना आप पैकेज के लिए भुगतान कर रहे हैं, उतका आधा या उससे अधिक होटल में रुकने में वसूल रहे हैं.

केवल 1300 रुपये रोजाना चुकाकर चार दिन में घूमे शिर्डी, त्र्यम्बकेश्वर और नासिक

सर्दियों में धार्मिक स्‍थलों में घूमने वालों के लिए अच्‍छी खबर है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्‍म कॉरपोरेशन ने (आईआरसीटीसी) ने बहुत ही सस्‍ता पैकेज लांच किया है, जिसे आम आदमी आसानी से बुकिंग कर सकता है. यह महाराष्‍ट्र के धार्मिक स्‍थल घूमने का सुनहरा मौका है. इसकी भी बुकिंग शुरू हो चुकी है.

आईआरसीटीसी ने महाराष्‍ट्र के शिर्डी, त्र्यम्बकेश्वर और नासिक घूमने के लिए पैकेज लांच किया है. यह पैकेज 5230 रुपये का चार दिन और तीन रात है. इस तरह रोजाना 1307 रुपये का खर्च आएगा. पैकेज बेंगलुरू से शुरू होकर शिर्डी तक का है. इसके लिए रोजाना की बुकिंग की जा सकती है. 16 दिसंबर के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है.

इस पैकेज में रहना, खाना, ट्रेन का सफर, धार्मिक स्‍थल तक पहुंचाने के लिए लोकल ट्रांसपोर्ट और इंश्‍योरेंस भी शामिल है. लोग बेंगलुरू से सफर शुरू कर सकते हैं. इसमें स्‍लीपर और एसी क्‍लास दोनों से सफर किया जा सकता है. एसी से सफर करने का 7690 रुपये का पैकेज हैं. इसमें होटल में तीन लोग एक कमरे में रुकेंगे. अगर आप दो लोग रुकना चाहते हैं तो 8090 और अकेले रुकना चाहते हैं तो 10350 रुपये चुकाने होंगे. वहीं, स्‍लीपर क्‍लास से सफर करने के बाद होटल में अकेले रुकने पर 7890 रुपये और 5630 रुपये देकर दो लोग रुकेंगे. वहीं तीन लोग रुकने पर 5230 रुपये चुकाने होंगे.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    INDIGO; जंग की वजह से एअर इंडिया के बाद इंडिगो ने बढ़ाया किराया,अकासा एयर ने भी बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    नईदिल्ली, इंडिगो का कहना है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से ATF के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिस वजह से ये निर्णय लिया गया…

    RAILWAY; भिलाई के पीपी. यार्ड में एआई आधारित वैगन डैमेज डिटेक्शन सिस्टम स्थापित, मालगाड़ियों के वैगनों की क्षतियों की शीघ्र-सटीक पहचान

    0 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में एआई आधारित वैगन डैमेज डिटेक्शन सिस्टम की स्थापना रायपुर, रेल परिचालन को और अधिक संरक्षित, कुशल एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में दक्षिण…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां