WEATHER;मैनपाट में बर्फबारी, पारा चार डिग्री से भी नीचे, कड़ाके की ठंड से लोग हलाकान

 रायपुर, उत्तर भारत की बर्फ़ीली हवा के असर से सरगुजा संभाग कड़ाके की ठंड की चपेट में है। कंप-कपा देने वाली ठंड के बीच शुक्रवार को सरगुजा के पहाड़ी क्षेत्र मैनपाट में इस सीजन में पहली बार पाला पड़ा है। यहां न्यूनतम तापमान जल के जमाव बिंदु तक पहुंच गया है। सुबह मैनपाट के नर्मदापुर सहित कई इलाकों में पेड़ पौधों, झाड़ियों, घास के मैदान और पुआल के ढेर में सफेद बर्फ की चादर के समान पाला जमा नजर आया। मैनपाट में न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड 3.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

इस सीजन में पहली बार मैनपाट सहित अन्य पहाड़ी इलाकों में तापमान अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंचा है। यहां सुबह से सर्द हवाएं चल रही है। लोगों को दिन में भी गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। इधर संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। शुक्रवार को यहां का न्यूनतम तापमान छह डिग्री पहुंच गया है। यह सामान्य से तीन डिग्री नीचे है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार वर्तमान में किसी तरह का मौसमी व्यवधान नहीं होने के कारण आने वाले एक सप्ताह तक सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। दिसंबर के पहले सप्ताह में मिचौंग तूफान और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सरगुजा संभाग में अच्छी बारिश हुई। अंबिकापुर में करीब 30 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई। बारिश के बाद जैसा की मौसम विभाग ने तापमान में कई डिग्री की गिरावट होने और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई थी। बादल हटते ही ऐसा ही कुछ हुआ। मौसम खराब होने से पहले जहां अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंच गया था वह शुक्रवार को अपने न्यूनतम स्तर 6.1 डिग्री पर पहुंच गया है।

मौसम साफ, ठंड से नहीं मिलेगी राहत

मौसम विज्ञानी ए एम भट्ट ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का व्यवधान जब अपने बादलों की छतरी लेकर आता है तब ही ठंड से कुछ दिनों की राहत मिल पाती है , अन्यथा तापमान में निरंतर कमी आती है। अभी जब वातावरण में कोई व्यवधान नहीं है तब ठंड ने अच्छी तरह उत्तर भारत पर प्रभाव दिखाना प्रारम्भ कर दिया है। आने वाले एक सप्ताह तक ठंड से राहत की संभावना कम है।

पिछले पांच – छह दिनों से अम्बिकापुर सहित पूरे सरगुजा संभाग में तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को अम्बिकापुर नगर का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री तक गिर चुका है, जबकि पठारी क्षेत्रों का तापमान जल के जमाव बिंदु तापमान अर्थात चार डिग्री के नीचे चला गया है। इसी के चलते मैनपाट क्षेत्र में आज पाला जमा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    कोलंबो, श्रीलंका ने अपने समुद्र तट के पास एक ईरानी जहाज डूबने के बाद बचाव अभियान चलाया है। बुधवार को श्रीलंका के पास ईरानी नेवी शिप के फंसने से 101…

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    तेहरान, मिडिल ईस्ट में जारी जंग और खतरनाक होती जा रही है. शनिवार को ईरान पर अमेरिका ने हमला किया था. अब खबर आ रही है कि हमले की आशंका…

    You Missed

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य