POLICE; छत्तीसगढ़ पुलिस में 6000 कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुरु

रायपुर, छत्तीसगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती (CG Police Constable Recruitment 2024) की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर द्वारा जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग में 5967 पदों के लिए अधिसूचना 4 अक्टूबर 2023 को जारी की गई थी। इसी प्रकार, मुख्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में आरक्षक (बैंड, श्वान दल), सहायक प्लाटून कमांडर (नर्सिंग), प्रधान आरक्षक (नर्सिंग), मेल/फीमेल नर्स, लैब टेक्निशियन, फार्मासिस्ट, नर्सिंग अटेंडेंट, कंपाउंडर, ड्रेसर के कुल 133 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना 6 अक्टूबर 2023 को जारी की गई थी।

इन दोनों ही भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रियाएं 20 अक्टूबर से शुरू की जानी थी। हालांकि, राज्य में विधानसभा चुनावों के चलते आचार संहिता लगने से इसे स्थगित कर दिया गया था। आधिकारिक सूचना के मुताबिक इन दोनों ही भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023 से शुरू की जानी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, cgpolice.gov.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।

कॉन्स्टेबल पदों के लिए योग्यता

छत्तीसगढ़ पुलिस जिला पुलिस बल में आरक्षक (Constable) भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 10+2 की परीक्षा या कोई समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आयु 1 जनवरी 2023 को 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को छूट दी जानी है। अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को अनारक्षित वर्ग में आवेदन करना होगा।

चयन प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया में दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख (PST), शारीरिद दक्षता परीक्षा (PET) और लिखित परीक्षा शामिल हैं। पीईटी में लम्बी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़ एवं 800 मीटर दौड़ शामिल हैं। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसमें सामान्य ज्ञान, बुद्धि क्षमता, विश्लेषण क्षमता और अंकगणित से प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    JOBS; 900 पदों पर भर्ती करने संभाग स्तरीय रोजगार मेला 25 जून को इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार रायपुर में

    रायपुर, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा 25 जून 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सेजबहार में संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 11…

    IGKV; अनुशासन, समर्पण और निरंतर परिश्रम किसी भी सपने को साकार करने की कुंजी, कैरियर मार्गदर्शन एवं प्रेरणा सत्र का आयोजन

    रायपुर, करियर मार्गदर्शन, प्लेसमेंट एवं पूर्व छात्र प्रकोष्ठ (सीजीपीएसी), इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर एवं यंग माइंड्स, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर  के संयुक्त तत्वावधान में कृषि महाविद्यालय, रायपुर में…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’