ACTION; होटल-ढाबों के बाहर अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों के साथ संचालकों पर भी होगी कार्रवाई, दुकान के बाहर सामान रखकर बेचनें वालों की खैर नहीं

रायपुर , रायपुर जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध कब्जा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेजी से जारी है। कानून व्यवस्था को लेकर आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में हुई महत्वपूर्ण बैठक में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने कार्रवाई को तेज करते हुए सभी अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। बैठक में उन्होंने एक बार अतिक्रमण हटाने के बाद खाली भूमि-जगह पर निरंतर नजर रखने को भी कहा, ताकि उस जगह पर दोबारा अवैध कब्जा ना हो।

कलेक्टर ने अवैध रूप से संचालित किए जा रहे चखना सेंटरों पर कड़ी कार्रवाई करने और उन्हें वापस खुलने नहीं देना सुनिश्चित करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए। उन्होंने शहर के भीतर सड़कों के किनारे और राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे चल रहे ढाबों और होटलों के बाहर अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि वाहनों के साथ-साथ ऐसे सभी ढाबा और होटल संचालकों पर भी कार्रवाई की जाए, जिनके कारण यातायात व्यवस्था अवरूद्ध होती हो। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी सहित अपर कलेक्टर द्वय बी.बी. पंचभाई एवं बी.सी. साहू, एडीएम एन.आर. साहू, पुलिस अधिकारी, सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी और अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक में कलेक्टर ने अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की सूचना संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने दुकानों के बाहर सड़क तक सामान रखकर बेचनें वाले दुकानदारों के विरूद्ध भी कार्रवाई करने को कहा। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिया कि ऐसे दुकानदारों को एक बार चेतावनी देकर दूसरी बार सामान जब्ती की कार्रवाई की जाए। उन्होंने शहर में चल रहे ऑटो और रिक्शाओं के व्यवस्थित संचालन पर जोर दिया। इनके लिए प्रमुख चौक-चौराहों में स्टैण्ड की जगह सुनिश्चित करने और सड़कों पर स्टॉप सुनिश्चित करने के निर्देश भी कलेक्टर ने बैठक में दिए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MINING; निसदा की 7 फर्शी खदानों का ठेका निरस्त, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद कलेक्टर ने जारी किया आदेश

    रायपुर, रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र में ग्राम निसदा में महानदी किनारे संचालित सभी 7 फर्शी खदानों का ठेका जिला प्रशासन ने निरस्त कर दिया है। इस संबंध में कलेक्टर…

    DM; स्कूल भवन निर्माण में सुस्ती पर कलेक्टर सख्त, डीईओ,डीएमसी समेत इंजीनियरों को नोटिस

    बिलासपुर, मुंगेली जिले में बन रहे पीएम श्री और स्वामी आत्मानंद स्कूलों के निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार अब प्रशासन की नजरों में आ गई है। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने…

    You Missed

    IWD; राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी ने किया महिला पत्रकारों का ‘‘कलम वीरांगना सम्मान’’

    IWD; राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी ने किया महिला पत्रकारों का ‘‘कलम वीरांगना सम्मान’’

    MINING; निसदा की 7 फर्शी खदानों का ठेका निरस्त, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद कलेक्टर ने जारी किया आदेश

    MINING; निसदा की 7 फर्शी खदानों का ठेका निरस्त, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद कलेक्टर ने जारी किया आदेश

    T20; टीम इंडिया ने रचा इतिहास,भारत तीन बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम

    T20; टीम इंडिया ने रचा इतिहास,भारत तीन बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम

    CM; सामुदायिक भवन हेतु 50 लाख और पारागांव में सीसी रोड निर्माण के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा

    CM; सामुदायिक भवन हेतु 50 लाख और पारागांव में सीसी रोड निर्माण के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा

    DM; स्कूल भवन निर्माण में सुस्ती पर कलेक्टर सख्त, डीईओ,डीएमसी समेत इंजीनियरों को नोटिस

    DM; स्कूल भवन निर्माण में सुस्ती पर कलेक्टर सख्त,  डीईओ,डीएमसी समेत इंजीनियरों को नोटिस

    GOVT; 69.48 लाख महिलाओं के खातों में 25वीं किश्त के 641 करोड़ 58 लाख रुपये अंतरित

    GOVT; 69.48 लाख महिलाओं के खातों में 25वीं किश्त के  641 करोड़ 58 लाख रुपये अंतरित