GOVERNANCE; 25 दिसंबर को जनप्रतिनिधि और आम लोग लेंगे सुशासन स्थापित करने का संकल्प, तैयारियां तीन दिन में पूरा करने के निर्देश

0 नगरीय निकायों और पंचायतों में 25 दिसंबर से एक सप्ताह तक चलेगा स्वच्छता अभियान

रायपुर, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में जिले के सभी नगरीय निकायों एवं पंचायतों में मनाई जाएगी। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने आज समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में सुशासन दिवस मनाने के लिए जिले में सभी तैयारियां अगले तीन दिनों में पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। सुशासन दिवस 25 दिसंबर 2023 के पहले ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में स्थापित अटल स्तंभों की साफ-सफाई आवश्यक मरम्मत आदि कराने के निर्देश दिए गए हैं। सुशासन दिवस के दिन निर्वाचित जनप्रतिनिधि और आम नागरिक अपने-अपने क्षेत्र के नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायत में सुशासन स्थापित करने का संकल्प भी लेंगे। गांवों और ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में 25 दिसंबर से आगामी एक सप्ताह तक स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा।

सुशासन दिवस 25 दिसंबर 2023 को आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति में प्रातः 10 बजे अटल चौक से प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर अटल चौक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्ज्वलन पश्चात् उपस्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता द्वारा सुशासन स्थापित करने का संकल्प भी लिया जाएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EDUCATION; लंबित पेंशन प्रकरणों को 30 सितंबर तक निपटाएं, शिक्षकों-कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका और पासबुक पूर्ण करने के निर्देश

    रायपुर, स्कूल शिक्षा विभाग ने लंबित पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के साथ ही सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका और पासबुक समय पर पूर्ण करने के…

    PWD; ठेकेदारों के लिए 22-30 सितम्बर तक रोजाना GePNIC का ऑनलाइन प्रशिक्षण

    *ई-टेंडरिंग की नई व्यवस्था से पहले ठेकेदारों को प्रशिक्षण, 1 अक्टूबर से नए पोर्टल पर बनेंगी और प्रकाशित होंगी निविदाएं रायपुर. लोक निर्माण विभाग में ई-टेंडरिंग की व्यवस्था में बड़ा…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर