CRIME; दो लाख रुपये लेकर दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा, हरियाणा का मुन्नाभाई गिरफ्तार

रायपुर, सेंट्रल बोर्ड आफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से देशभर के एकलव्य माडल स्कूलों के लिए जूनियर सेकेट्रेरिएट असिस्टेंट और हास्टल वार्डन के पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा में हिसार निवासी नकली परीक्षार्थी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रविवार को रायपुर के महर्षि विद्या मंदिर टाटीबंध में परीक्षा देते पकड़ा गया था। 12वीं पास आरोपी हिसार निवासी ग्रेजुएट परीक्षार्थी सुनील कुमार के नाम पर पेपर दे रहा था। दोनों को आरोपी बनाया गया है। सुनील कुमार फरार है। दीपक दो लाख रुपये लेकर परीक्षा दे रहा था। पुलिस जांच कर रही है कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं।

सीएसपी मयंक गुर्जर ने बताया कि रविवार को महर्षि विद्या मंदिर टाटीबंध में एकलव्य माडल स्कूलों के लिए जूनियर सेकेट्रेरिएट असिस्टेंट और हास्टल वार्डन के पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में हरियाणा के हिसार निवासी सुनील कुमार नाम के परीक्षार्थी को भी सेंटर मिला था। सुनील को दूसरी पाली की परीक्षा में शामिल होना था।परीक्षा में शामिल होने से पहले सभी परीक्षार्थियों का बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन कराया गया। इसमें परीक्षा देने आए सुनील ने भी रजिस्ट्रेशन कराया।

सभी परीक्षार्थियों के रजिस्ट्रेशन का डेटा परीक्षा एजेंसी के दिल्ली मुख्यालय भेजा गया। इसके बाद सभी हाल में परीक्षा देने लगे। शाम करीब 4.30 बजे दिल्ली से परीक्षा एजेंसी के कर्मचारी ने स्कूल में ड्यूटी करने वालों को बताया कि सुनील का बायोमेट्रिक मैच नहीं कर रहा है। उसका दोबारा रजिस्ट्रेशन कराएं। इसके बाद सुनील का दोबारा बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन कराया गया और आवेदन फार्म के बायोमेट्रिक निशान से मिलान कराया गया, तो वह अलग निकला। इसके बाद सुनील को परीक्षा देने नहीं दिया गया। उससे पूछताछ की गई। उसने राजफाश किया कि वह सुनील नहीं दीपक कुमार है। सुनील के स्थान पर वह परीक्षा दे रहा था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; ‘तू मेरे को जेल भेजेगा बे…’, मुंगेली कोर्ट में आरोपी का हाईवोल्टेज ड्रामा, CJM को दी जान से मारने की धमकी

     बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला न्यायालय में पेशी के दौरान चोरी के एक आरोपी ने जमकर हंगामा किया। ट्रक चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी भगतराम राजपूत ने कोर्ट में…

    HC; दोषमुक्ति के बाद भी 7 साल जेल में रहा व्यक्ति, सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को 30 लाख रुपए मुआवजा देने का दिया आदेश

    नई दिल्ली, सर्वोच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में छत्तीसगढ़ शासन को निर्देश दिया है कि हत्या के मामले में दोषमुक्त किए जाने के बावजूद लगभग सात वर्ष तक जेल…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत