बजट सत्र में BJP के घेराव पर जमकर हंगामा;विपक्ष का आरोप- विधायकों को रोका जा रहा, गृहमंत्री बोले- किसी को नहीं रोका गया

रायपुर, छत्तीसगढ़ में विधानसभा का बजट सत्र जारी है। बुधवार को सदन में जमकर हंगामा हुआ। दरअसल बीजेपी आज विधानसभा का घेराव कर रही है, और विधायकों को रोके जाने की बात पर सदन में हंगामा हुआ। विधानसभा जाने के रास्ते पर पुलिस ने बैरीकेडिंग कर रखी है। रास्ता को डायवर्ट किया गया है।

सदन में इसी बात को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं में बहस हो गई। विपक्ष के नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों को विधानसभा आने से रोका जा रहा है। बसपा विधायक इंदु बंजारे और विधायक धर्मजीत‌ सिंह ने भी पुलिस द्वारा रोके जाने की शिकायत की। गृहमंत्री ने कहा- किसी को भी नहीं रोका जा रहा है।

इस बात पर बीजेपी विधायक रंजना साहू और कांग्रेस विधायक शकुंतला साहू के बीच तीखी बहस हो गई। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि, किसी विधायक को रोके जाने की बात नहीं है। हंगामा बढ़ता गया तो सीट से उठकर विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत ने ताम्रध्वज साहू से कहा कि अधिकारियों से कहिए कि विधायकों को न रोका जाए। किसी विधायक को विधानसभा आने से रोका नहीं जा सकता।

सूपेबेड़ा पर विपक्ष के नेताओं ने कहा साफ पानी नहीं दे पा रही है सरकार इसलिए लोगों की मौत हुई है। इस पर मंत्री रुद्र गुरु ने कहा कि, पानी की वजह से किसी की मौत नहीं हुई है। ये सुनकर अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा, धरमलाल कौशिक ने हंगामा कर दिया। विपक्षी नेताओं ने कहा कि अब तक सरकार सूपेबेड़ा के लोगों की मदद नहीं कर पाई। इस हंगामे के बीच ही विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने विधानसभा के प्रश्नकाल समाप्ती की घोषणा कर दी।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई