CG Police; एक जनवरी से शुरू होंगी सशस्त्र बल के 133 पदों के लिए सीधी भर्ती

 रायपुर, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की होने वाली सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया एक जनवरी से शुरू होगी। पुलिस मुख्यालय की ओर से सूचना जारी कर दी गई है। प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद पहली भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के आरक्षक (बैंड), आरक्षक (श्वान दल) सहायक प्लाटून कमांडर (नर्सिंग), प्रधान आरक्षक (नर्सिंग), लैब टेक्निशियन, फार्मासिस्ट, नर्सिंग असिस्टेंट, कंपाउंडर, ड्रेसर जैसे 133 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अक्टूबर में विज्ञापन निकाला गया था। 20 अक्टूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन प्रदेश में विधानसभा चुनाव के कारण आवेदन शुरू नहीं हो पाए थे। अभ्यर्थी भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट https://cgpolice.gov.in पर 15 फरवरी तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन एक जनवरी से

पुलिस मुख्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस बल में आरक्षक, सहायक प्लाटून कमांडर, प्रधान आरक्षक सहित 133 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आगामी 1 जनवरी से शुरू होगी। 15 फरवरी तक आवेदन किए जा सकेंगे।

आवेदन करने की तारीख की गई थी स्थगित

गौरतलब है कि बीते 6 अक्टूबर को जारी विज्ञापन में छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों से 20 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किया जाना था। लेकिन, अपरिहार्य कारणों से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। अब पुलिस मुख्यालय द्वारा सीधी भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2023 के अंतर्गत 133 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की नई तिथि घोषित की गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी अपने नियमित कर्मचारियों के लिए उन्नत बैंक सुविधाओं और बीमा सुविधा की संयुक्त सौगात प्रदान की है। इसमें कर्मचारियों को इन सुविधाओं के लिए…

    CM; सामुदायिक भवन हेतु 50 लाख और पारागांव में सीसी रोड निर्माण के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा

    0 चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर, जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी लेता है, तब नई पीढ़ी और अधिक…

    You Missed

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा