PADDY; पंजीकृत मठ-मंदिरों से पहले की तरह धान खरीदी कर बोनस देने डिप्टी CM शर्मा को दिया ज्ञापन

0 हलाल उत्पादों पर राज्य में बंदी की तैयारी-शर्मा

रायपुर, पूर्व में जब छत्तीसगढ राज्य में भाजपा की सरकार थी, तब शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के समस्त मंदिरों की कृषि भूमि से उत्पादित धान को शासन द्वारा ख़रीदा जाता था । साथ ही पूर्ण बोनस भी प्रदान किया जाता था । जिससे राज्य मठ-मंदिरों की कृषि उपज से सहजता से उत्पन्न मिलता था। साथ ही आपत्कालीन स्थिति में शासन द्वारा सहायता भी मिलती थी, परन्तु पिछली कांग्रेस की सरकार में मंदिरों की कृषि उपज की खरीदारी एवं बोनस का वितरण बंद कर दिया गया था। जिस कारण कई मंदिर आर्थिक संकट से जूझ रहे है ।

इन मंदिरों की कृषि उपज सरकार द्वारा पुनः खरीदी किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश के हिंदुत्वनिष्ठ संगठन, मंदिर विश्वस्त, साधू-संतो ने मिलकर मा. उपमुख्यमंत्री विजय शर्माको ज्ञापन दिया।  इस समय मिशन सनातन के मदनमोहन उपाध्याय, नीलकंठ सेवा संस्थान के पंडित नीलकंठ त्रिपाठी, अ. भा. संत समिति छत्तीसगढ़ के महंत सर्वेश्वरदास एवं महंत नारेंद्रदास , बजरंग दल के अंकित द्विवेदी, हिन्दू जनजागृति समिति के हेमंत कानस्कर एवं प्रतिक रिझवानी आदि उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ज्ञापन स्वीकार कर इस विषय पर योग्य कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। साथ ही जिन मंदिर, मठ आदि का पंजीकरण किया गया है। वह इस योजना का लाभ ले सकेंगे। इस विषय को लेकर सम्बंधित विभागीय अधिकारी एवं कलेक्टर को भी उन्होंने सूचित किया । इस दौरान उन्होंने  ‘हलाल प्रमाणित उत्पादों’ पर बंदी के विषय में सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और जल्द ही हलाल उत्पादों पर राज्य में बंदी लाकर इस विषय की जानकारी मा. गृहमंत्री भारत सरकार अमित शाह को भी भेजेंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    रायपुर, जिले के अभनपुर क्षेत्र के भलेरा सहकारी समिति में धान खरीदी को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि समिति के कुछ कर्मचारियों द्वारा धान की…

    STRIKE; वेतन विसंगति समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर KVK कर्मचारियों की बेमुद्दत हडताल 23 से

    0 विश्वविद्यालय बोला- हमारे पास देने को पैसे नहीं रायपुर, छत्तीसगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के अधिकारी-कर्मचारियों की वेतन विसंगति, सेवा-लाभ बहाली और पिछले 18 महीनों से लंबित देयकों को…

    You Missed

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा