ACTION; अवैध धान परिवहन के खिलाफ किसानों ने खरीदी केंद्र में जमकर मचाया हंगामा, 4 वाहन समेत 250 बोरा धान जब्त

रायपुर, ओडिशा से अवैध परिवहन के जरिए छत्तीसगढ़ पहुंच रहे धान को लेकर अब गरियाबंद जिले के किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। राज्य में धान खरीदी शुरू के डेढ़ माह बाद आज पहली बार निष्टीगुड़ा खरीदी केंद्र में दहीगांव के किसान धान बेचने पहुंचे, लेकिन 16 गांव के किसान प्रतिनिधियों ने हंगामा कर उनकी धान खरीदी को रुकवा दिया। मामला तूल पकड़ता देख एसडीएम ने किसानो की मांग पर धान बेचने वाले किसानों के रकबे की जांच करने का फैसला किया है।

जानकारी के मुताबिक आज गरियाबंद जिले के निष्टिगुड़ा खरीदी केंद्र में दहिगांव के 7 किसान 252 क्विंटल धान बेचने पहुंचे थे। इस दौरान धान की बिक्री शुरू होती उससे पहले निष्टीगुड़ा और झिरिपानी समिति के अधीन आने वाले 18 में से 16 गांव के किसानों ने खरीदी केंद्र पहुंच जमकर हंगामा मचाया। किसान संघ अध्यक्ष कृष्ण नागेश, शिव कुमार नायक समेत धरने पर बैठे। लगभग 200 किसानों का आरोप है कि क्षेत्र में उत्पादन प्रभावित है, इसलिए बेचने वाले किसानों ने ओडिशा से धान मंगवाया है।

गौरतलब है कि किसानों ने 15 दिन पहले भी दहिगांव में बिचौलिए के काम में लगे वाहन का नंबर प्रशासन को देकर कार्यवाही की मांग की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद आज सुबह 8 बजे सभी किसान एकत्रित होकर खरीदी केंद्र पहुंचे और खरीदी बंद करवाया। किसानों ने धान बेचने वाले किसानों के रकबे, अनावरी रिपोर्ट के मिलान के बाद ही धान खरीदी करने की मांग की है।

सरायपाली में धान व रेत के अवैध परिवहन पर जब्ती की कार्रवाई

इधर महासमुन्द कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देश पर अवैध धान तथा रेत खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर निरंतर कार्रवाई जारी है। मंगलवार को देर रात सरायपाली के अनुविभागीय अधिकारी ओंकारेश्वर सिंह के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ग्राम माधोपाली के निकट लगभग 40 क्विंटल धान का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर गाड़ी सहित धान को जब्त कर मंडी के सुपुर्द किया गया।

इसी तरह ग्राम कुटेला के पास एक डम्पर में अवैध रूप से गिट्टी परिवहन करते पाए जाने पर जब्त कर थाना में सुपुर्द किया गया। ग्राम केना के पास एक डम्पर में अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर जब्त कर थाना में सुपुर्द किया गया। उल्लेखनीय है कि उड़ीसा सीमा से लगे अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; कृषि विभाग के कर्मचारियों का बढ़ सकता है वेतन-भत्ता!, हाईकोर्ट में सरकार ने दी बड़ी जानकारी

     रायपुर, छत्तीसगढ़ में कृषि विभाग के कर्मचारियों के वेतन और अन्य पारिश्रमिक में बढ़ोतरी का मामला हाईकोर्ट पहुंचा है। 18 सितंबर 2026 को बिलासपुर हाईकोर्ट में इस मामले पर अहम…

    COLLEGE; ज्ञान से खेत तक- खेत से विकास तक, लिंगो मुदियाल कालेज में दीक्षारंभ का आगाज

    0 नवप्रवेशित कृषि विद्यार्थियों को शिक्षा, नवाचार, अनुशासन और किसान सेवा का दिया संदेश नारायणपुर, बस्तर अंचल के लिंगो मुदियाल महाविद्यालय कृषि एवं अनुसंधान केंद्र, केरपाल, नारायणपुर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों…

    You Missed

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र