WILD LIFE; खतरनाक वायरस से हुई थी जंगल सफारी में 17 हिरणों की मौत

रायपुर, जंगल सफारी में 17 हिरणों की मौत एक खतरनाक वायरस एफएमडी यानी खुरचपका मुंद चपका से हुई है। इसकी पुष्टि राष्ट्रीय रोग अनुसंधान केंद्र बरेली (उत्तर प्रदेश) से मिली रिपोर्ट से हुआ है। डाक्टरों के मुताबिक यह सामान्यत शाकाहारी खुर वाले मवेशियों में पाया जाने वाला रोग है।

इधर, रिपोर्ट आने पर जंगल सफारी प्रबंधक की बेचैनी बढ़ गई है कि आखिर यह वायरस जंगल सफारी तक कैसी पहुंची। इसके लिए प्रबंधकों ने डाक्टरों की विशेष टीम गठित कर दी है। ये टीम अब नवा रायपुर के आसपास गांवों में जाएंगे और पता करेंगे कि अभी कौन से गांव में यह वायरस फैला है। इसके बाद असली वजह सामने आएगी कि सफारी का संबंध गांव से किस तरह से हुई।

गौरतलब है कि जंगल सफारी में 25 से 30 नवंबर के बीच 17 हिरणों की मौत हो गई थी। इससे प्रबंधकों में हड़कंप मचा हुआ था। फिलहाल बाड़े से छह हिरण को अन्य जगह पर शिफ्ट कर दिया। इसके अलावा एक नीलगाय में भी लक्षण पाए गए। जहां सभी का डाक्टर की टीम निगरानी कर रहे हैं।

दरअसल, अब जंगल सफारी में प्रबंधक ने विसरा नमूनों को भेजकर देश के विभिन्न जू जैसे नंदन कानन जू भुवनेश्वर (ओडिशा), कान्हा टाइगर रिजर्व, नंदनवन जू रायपुर, कानन पेंडरी जूलाजिकल गार्डन बिलासपुर में ऐसे ही संक्रामक रोगों से हुई मृत्यु के संबंध में भी वन्यप्राणी चिकित्सकों से जानकारी ली है। फिर यहां रोकथाम के आवश्यक उपाय जू प्रबंधक द्वारा किए गए हैं।

रोग का संक्रमण फोमाइट्स के माध्यम से एक जानवर से दूसरे जानवर में आपसी संपर्क, संक्रमित हुए भोजन-पानी या कई बार मानव या अन्य साधनों से हो सकता है। यह एक संक्रामक जनित रोग है, जिसकी चपेट में कई बार पूरे गांव के मवेशी आ जाते हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    कोलंबो, श्रीलंका ने अपने समुद्र तट के पास एक ईरानी जहाज डूबने के बाद बचाव अभियान चलाया है। बुधवार को श्रीलंका के पास ईरानी नेवी शिप के फंसने से 101…

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    तेहरान, मिडिल ईस्ट में जारी जंग और खतरनाक होती जा रही है. शनिवार को ईरान पर अमेरिका ने हमला किया था. अब खबर आ रही है कि हमले की आशंका…

    You Missed

    MBA; आईआईएम रायपुर में ‘मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप’ के साथ एमबीए के लिए आवेदन शुरू, छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

    MBA; आईआईएम रायपुर में ‘मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप’ के साथ एमबीए के लिए आवेदन शुरू, छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

    RAILWAY; चौथी लाइन पर चल रहे कार्य का असर…छत्तीसगढ़ में चलने वाली यह दस पैसेंजर ट्रेनें रद्द

    RAILWAY; चौथी लाइन पर चल रहे कार्य का असर…छत्तीसगढ़ में चलने वाली यह दस पैसेंजर ट्रेनें रद्द

    HEALTH; तीन BMO को नोटिस, स्वास्थ्य विभाग में कसावट लाने कलेक्टर सख्त, हर माह समीक्षा होगी

    HEALTH; तीन BMO को नोटिस, स्वास्थ्य विभाग में कसावट लाने कलेक्टर सख्त, हर माह समीक्षा होगी

    ACCIDENT; बस पलटने से बालक समेत 6 यात्रियों की मौत, कई घायल, दो दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे

    ACCIDENT; बस पलटने से बालक समेत 6 यात्रियों की मौत, कई घायल, दो दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे

    ACCIDENT; ट्रक ने बस को पीछे से मारी टक्कर, 4 यात्रियों की मौत, 12 से ज्यादा घायल

    ACCIDENT; ट्रक ने बस को पीछे से मारी टक्कर, 4 यात्रियों की मौत, 12 से ज्यादा घायल

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट