NEGLIGENCE; इलाज में लापरवाही, ओपोलो अस्पताल के चार डॉक्टर गिरफ्तार, अस्पताल प्रबंधन पर भी गिरेगी गाज

 बिलासपुर, इलाज में लापरवाही बरतने व सबूत मिटाने के लिए अपोलो अस्पताल में काम कर रहे चार डॉक्टरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साथ ही अस्पताल प्रबंधन पर भी कार्यवाही की जाएगी. दरअसल, अपोलो हॉस्पिटल में इलाज करा रहे मृतक गोल्डी छाबरा के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन एवं डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था. विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर अस्पताल प्रबंधन एवं ईलाज करने वाले डॉक्टरों पर अपराध दर्ज किया गया था.

अस्पताल प्रबंधन एवं डॉक्टरों द्वारा इलाज में लापरवाही करने के संबंध में विवेचना के दौरान डॉक्टर देवेन्द्र सिंह, डॉक्टर राजीव लोचन, डॉक्टर मनोज राय एवं डॉक्टर सुनील केडिया द्वारा ईलाज में लापरवाही बरतना पाया गया. शुक्रवार को चारों डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया. इस मामले में अपोलो अस्पताल प्रबंधन व अन्य डॉक्टरों की लापरवाही के संबंध में जांच की जा रही है.

बता दें कि 26 दिसंबर 2016 को अपोलो अस्पताल बिलासपुर से एक मेमो प्राप्त हुआ, जिसमें दयालबंद निवासी गोल्डी उर्फ गुरवीन छाबड़ा द्वारा सल्फास पाइजनिंग से मृत्यु होने की जानकारी थी. इस पर थाना कोतवाली में मर्ग कायम कर जांच की गई. जांच के दौरान मृतक के परिजनों ने अपोलो अस्पताल प्रबंधन व संबंधित डॉक्टरों द्वारा इलाज में लापरवाही बरतने और गलत उपचार करने की शिकायत की. जांच में मृतक का पोस्टमॉर्टम सिम्स अस्पताल बिलासपुर से कराया गया.

मृत्यु के संबंध में संभागीय मेडिकल बोर्ड छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर के मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें विशेषज्ञों ने अपोलो अस्पताल प्रबंधन एवं संबंधित डॉक्टरों द्वारा ईलाज के दौरान लापरवाही बरतने के संबंध में उल्लेख किया गया था. इस संबंध में डायरेक्टर संचालनालय मेडिकोलीगल संस्थान गृह (पुलिस) विभाग मेडिकोलीगल विशेषज्ञ एवं मेडिकोलीगल सलाहकार छत्तीसगढ़ शासन जेल रोड मेडिकल कालेज भवन रायपुर से 27.09.2023 को रिपोर्ट प्राप्त हुआ. रिपोर्ट में विशेषज्ञ ने डॉक्टर एवं अस्पताल प्रबंधन द्वारा लापरवाही किए जाने के संबंध में अलग-अलग बिन्दुओं पर उल्लेख किया गया है.

मर्ग जांच, मेडिकल बोर्ड, विशेषज्ञ की जांच रिपोर्ट के आधार पर मृतक गोल्डी उर्फ गुरवीन छाबडा की मृत्यु ईलाज के दौरान अपोलो अस्पताल प्रबंधन बिलासपुर एवं संबंधित डॉक्टरों की लापरवाही से होना पाया गया. इसके चलते सरकण्डा थाना में धारा 304ए, 201, 34 भादवि के तहत् अपराध दर्ज किया गया था.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    भोपाल, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने सोमवार को विजयपुर विधानसभा सीट को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी को रद्द कर दिया…

    CRIME; अफीम के 14 लाख पौधे जब्त, दो आरोपियों की तलाश में राजस्थान पहुंची दुर्ग पुलिस

    दुर्ग,  छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती को लेकर सियासत तेज हो गई है। दुर्ग जिले के समोदा–झेंझरी गांव में करीब 5 से 6 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती…

    You Missed

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट  का बड़ा फैसला

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार

    RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    RMC; निराश्रित पेंशनरों को अब घर बैठे डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन करवाने की सुविधा

    RMC; निराश्रित पेंशनरों को अब घर बैठे डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन करवाने की सुविधा