WRATHER; छत्‍तीसगढ़ में बारिश के साथ होगा नए साल का स्वागत

रायपुर, नया साल 2024 का स्वागत बारिश से होने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि एक जनवरी सोमवार से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होगा, विशेषकर सरगुजा संभाग व उससे लगे जिलों में बारिश का असर रहेगा। इसके बाद तीन जनवरी से बस्तर संभाग में भी बारिश का सिलसिला शुरू होगा। विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है और इसके चलते शनिवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

शुक्रवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आ रही गर्म हवाओं व नमी के चलते इन दिनों न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। रायपुर सहित कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। रायपुर का न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसी प्रकार प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

पांच जनवरी तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पांच जनवरी तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और बादल छाने के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के भी आसार है। इसके बाद सात जनवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ठंड ज्यादा पड़ने की उम्मीद है। इन दिनों गर्म कपड़े के स्टालों में ग्राहकों की भीड़ भी देखी जा सकती है। गर्म कपड़ों में 20 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IRAN WAR; विदेश मंत्रालय ने कहा- आठ भारतीयों की जान गई, 55 लाख यात्री भारत लौट चुके

    नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र में “विभिन्न घटनाओं” में आठ भारतीय नागरिकों की जान चली गई है,…

    WAR; ट्रंप ने घोषित की नेशनल इमरजेंसी, अमेरिका के एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, अचानक क्यों लिया ये फैसला?

    वॉशिंगटन,  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के एयरपोर्ट्स पर मचे भारी हड़कंप को देखते हुए ‘नेशनल इमरजेंसी’ का ऐलान कर दिया है. पिछले 41 दिनों से जारी सरकारी कामबंदी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…