FOREST; वन मंत्री केदार कश्यप की हिदायत-100 दिन की कार्ययोजना तैयार करें,वनवासियों को लाभान्वित करने चलेगा विशेष अभियान

रायपुर, वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि वनवासियों को वन विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों को तेजी से लाभान्वित करने के लिए अधिकारी 100 दिन की कार्य योजना तैयार करें। उन्होंने वन विभाग के वनाधिकार पट्टा वितरण, इको टूरिज्म, देवगुड़ी संरक्षण, मिशन-बी, मानव-हाथी द्वंद रोकने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। वे कल नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन में विभागीय कामकाज की समीक्षा कर रहे थे।

वन मंत्री ने कहा कि वनवासी भोले-भाले होते हैं। उनसे संबंधित प्रकरणों को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और उनकी समस्याओं का उचित निराकरण किया जाए। विभागीय योजनाओं का पात्र लोगों को लाभ मिले यह सुनिश्चित करें। संचालित सभी विभागीय कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें और गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि वनोपज वनवासियों से सीधा जुड़ा मुद्दा है। यह उनके जीवन का आधार है। वनवासियों को उनके द्वारा संग्रहित वनोपज का सही दाम मिले। यह सुनिश्चित किया जाए। सभी लोग वनवासियों के हित के लिए कार्य करें, जिससे उन्हें सभी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर वनमंत्री केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के वार्षिक कैलेण्डर का भी विमोचन किया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; छत्तीसगढ में हरा सोना का करोबार एक हजार करोड से ज्यादा होने की उम्मीद, संग्राहाकों को होगा 920 करोड़ रुपए का भुगतान

    0 बस्तर में तोडाई शुरु, तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य में जुड़े 13 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवार रायपुर, छत्तीसगढ़ और अन्य वन क्षेत्रों में हरा सोना का कारोबार एक हजार…

    WILD LIFE; भीषण गर्मी के साथ जंगल में बढे अवैध शिकार के मामले,वन्यजीवों की सुरक्षा भगवान भरोसे

    0 वर्ष 2025 में सबसे ज्यादा 314 वन्यजीवों की मौत रायपुर, छत्तीसगढ़ के जंगलों में वन्यजीवों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खासकर भीषण गर्मी शुरु होते…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……