CABINET; साय सरकार की तीसरी कैबिनेट आज, 3100 में धान खरीदी और महतारी वंदन पर होगा फैसला

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की तीसरी कैबिनेट बैठक बुधवार को होगी, जिसमें 3,100 में धान खरीदी की अनुमति दी जा सकती है। इसके साथ ही प्रदेश की 60 लाख विवाहित महिलाओं के लिए मासिक एक हजार रुपये वाली महतारी वंदन योजना, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) गड़बड़ी की सीबीआइ जांच का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे जाने पर भी चर्चा की जा सकती है।

बैठक में पीएम आवास के साथ धान खरीदी की समय सीमा को बढ़ाने पर निर्णय लिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त अयोध्या में श्रीराम के दर्शन के लिए रामलला दर्शन योजना के साथ राजिम में हर वर्ष लगने वाले मेले को फिर से ‘कुंभ’ का नाम देने पर भी विचार किया जा सकता है।

विष्णुदेव साय सरकार राजिम पुन्नी मेला को एक बार फिर ‘राजिम कुंभ’ मेला नाम देने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, राजिम धार्मिक सभा का नाम ‘राजिम कुंभ मेला’ बहाल कर सकती है। इसके लिए कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया जा सकता है। आने वाली 22 फरवरी से 15 दिन तक राजिम में यह खास धार्मिक आयोजन किया जाएगा।

पहली बार सभी मंत्री होंगे शामिल

तीसरी कैबिनेट बैठक में पहली बार मुख्यमंत्री समेत सभी 12 मंत्री होंगे। 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की शपथ के बाद 14 को पहली बैठक हुई थी। 18 लाख परिवारों के लिए आवास देने की योजना पर स्वीकृति मिली थी। 15 दिसंबर को दूसरी बैठक में अनुपूरक बजट के प्रस्ताव को पास किया गया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WILD LIFE; भीषण गर्मी के साथ जंगल में बढे अवैध शिकार के मामले,वन्यजीवों की सुरक्षा भगवान भरोसे

    0 वर्ष 2025 में सबसे ज्यादा 314 वन्यजीवों की मौत रायपुर, छत्तीसगढ़ के जंगलों में वन्यजीवों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खासकर भीषण गर्मी शुरु होते…

    FOREST; नए वन बल प्रमुख के लिए गुणाभाग शुरु, आईएफएस अरुण पाण्डे की दावेदारी मजबूत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के वन महकमें में वरिष्ठ अधिकारियों की सेवानिवृत्ति को देखते हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव की तैयारी तेज हो गई है। वन विभा में शीर्ष स्तर पर नई नियुक्तियों…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……