GOOD NEWS; मां के दूध के लिए नहीं तरसेंगे नवजात, पंजाब में खुलने जा रहे हैं ह्यूमन मिल्क बैंक, इस दिन होगी शुरुआत

चंडीगढ़,  सेहत विभाग की ओर से राज्य के पांच बड़े शहरों में ह्यूमन मिल्क बैंक खोने जा रहे है। इन बैंकों की शुरूआत जनवरी माह से मोहाली के डा बीआर अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस से की जाएगी। इन बैंक का उद्देश्य जन्म के आधे घंटे के भीतर मां का दूध नवजात बच्चों को मिल सके इस के लिए इन बैंकों की शुरुआत की जा रही है।

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक किसी ने किसी कारण कई बार नवजात बच्चों को मां का दूध नहीं मिल पता इन बैंकों के लिए जरिए ऐसे नवजात बच्चों को मां का दूध पिलाने की व्यवस्था की जाएगी। इसे एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जा रहा है।

पाश्चराइजेशन यूनिट, रेफ्रिजरेटर, डीप फ्रीज जैसी तकनीक

बैंकों की शुरूआत के लिए आधुनिक मशीनों की जरूरत है। जोकि महाराष्ट्र से मंगवाई जा रही है। जिन बच्चों को मां का दूध नहीं मिलता अकसर वह कुपोषित हो जाते है। कुपोषण दर को कम के लिए विभाग की ओर से बैंक स्थापित करने की प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है। सेहत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इससे नवजात बच्चों की मृत्यु दर में कमी होगी। इन बैंकों से मां का दूध उसी तरह से मिलेगा जिस तरह से ब्लड बैंक जाकर ब्लड ले सकते है। दूध को छह माह तक स्टोर किया जा सकेगा। इसके लिए पाश्चराइजेशन यूनिट, रेफ्रिजरेटर, डीप फ्रीज और आरओ प्लांट जैसी तकनीक का उपयोग कर किया जा रहा है।

अमृतसर में भी बैंक खोलने की है योजना

मदर बैंक में दूध दान करने वाली महिलाओं की पहले एचआइवी, एचबीएसएजी, डब्लूबीआरएल जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद पहले महिला की लिखित अनुमति ली जाएगी। विभाग के मुताबिक इसके लिए बेबी ग्रुप बनाए जाएंगे। मोहाली के अलावा लुधियाना, जालंधर, पटियाला, अमृतसर में भी इन बैंकों को खोलने की योजना है। इसको लेकर जल्द ही काम शुरू किया जा रहा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

     FAMILY; परिवार, कुटुंब और समाज…

    इस धरा में जितने भी जीव है उसमें मनुष्य को सामाजिक प्राणी माना गया है। इसने अपने मस्तिष्क का बेहतर उपयोग किया और  अच्छे और बुरे के बीच भेद करना…

    NEW YEAR; 12 नहीं…13 महीने का होगा नया साल 2026, इस खास संयोग की वजह

    नईदिल्ली, साल 2026 की शुरुआत होने में अब ज्यादा वक्त नहीं है. अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से तो यह एक सामान्य साल जैसा ही लगेगा, लेकिन हिंदू पंचांग की नजर…

    You Missed

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    CGSWC; 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह का आयोजन, राज्य महिला आयोग की पहल

    CGSWC; 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह का आयोजन, राज्य महिला आयोग की पहल

    HOLI; राजधानी में हुडदंगियों पर ड्रोन से निगरानी, 3000 से अधिक जवान तैनात

    HOLI; राजधानी में हुडदंगियों पर ड्रोन से निगरानी, 3000 से अधिक जवान तैनात

    PET; राज्य के कालेजों में बीई, बीटेक में प्रवेश के लिए परीक्षा 14 मई को

    PET; राज्य के कालेजों में बीई, बीटेक में प्रवेश के लिए परीक्षा 14 मई को

    TRUST; अधिवक्ताओं के लिए सामूहिक बीमा, पेंशन, मानदेय, चिकित्सा बीमा पर विचार

    TRUST; अधिवक्ताओं के लिए सामूहिक बीमा, पेंशन, मानदेय, चिकित्सा बीमा पर विचार