GAME; खेल मंत्री बोले-तन-मन की शुद्धि के लिए खेल आवश्यक,नवा रायपुर प्रीमियर लीग का आगाज

0 नवा रायपुर प्रीमियर लीग 2024

रायपुर, विभागाध्यक्ष कर्मचारी अधिकारी  संयुक्त मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में नवा रायपुर प्रीमियर लीग का आयोजन नवा रायपुर स्थित ग्राम राखी के खेल मैदान में किया जा रहा है। इस आयोजन में नवा रायपुर स्थित विभिन्न विभागाध्यक्ष कार्यालयों एवम् मंत्रालय के 60 टीमें शामिल हो रही हैं।

आज उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा, ने इस आयोजन को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि इस आयोजन से अधिकारियों एवम् कर्मचारियों के तन-मन में शुद्धि के साथ ही परस्पर सौहाद्र निर्मित होता है।* गुरु खुशवंत साहेब विधायक आरंग ने  आयोजकों की प्रशंसा करते हुए अपने संबोधन में कहा कि इस आयोजन से  कर्मचारियों एवं अधिकारियों के शारीरिक विकास के साथ खेल के दक्षता में वृद्धि होगी।*

*विधायक अभनपुर इंद्रकुमार साहू ने अपने उद्वोधन में कहा कि इस आयोजन से विभिन्न विभाग के कर्मचारियों में मेल मिलाप बढ़ता है एवं एक दूसरे के सहयोग से विभागीय कार्यों में गुणवत्ता भी आती है। नवा रायपुर प्रीमियर लीग के संयोजक  कमल वर्मा  उद्घाटन अवसर पर कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है।

आज का पहला मैच डिजिटल सचिवालय परियोजना चिप्स और संचालनालय सहकारिता के मध्य खेला गया।जिसमे सहकारिता विभाग विजेता रहा। सहकारिता विभाग के खिलाड़ियों ने बेहतर बोलिंग करते हुए एक तरफा जीत हासिल की। दूसरा मैच राज्य स्वास्थ्य संसाधन केंद्र कालीबाड़ी और लोक निर्माण विभाग के बीच हुआ।जिसमे लोक निर्माण विभाग विजेता रहा। इस कांटे के मुकाबले में रामेश्वर मरकाम ने सबसे अधिक  26 रन की पारी खेलते हुए अपनी टीम को विजेता बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई।*

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AWARD; छत्तीसगढ़ की कबड्डी स्टार संजू देवी को 50 लाख का इनाम, राज्य सरकार ने किया सम्मानित

    रायपुर, भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली संजू देवी को राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 50 लाख रुपए की…

    KRIDA BHARATI; क्रीड़ा से चरित्र निर्माण और चरित्र से राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही ‘क्रीड़ा भारती’

    रायपुर, खेलों के माध्यम से समाज में अनुशासन, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से समर्पित अग्रणी संस्था क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने क्रीड़ा भारती के…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…