LAW; नए कानूनों को लागू करने के लिए ट्रेनिंग और तकनीक जरूरी, जयपुर में तीन दिवसीय DG-IG सम्मेलन में बोले गृह मंत्री शाह

 नई दिल्ली, एजेंसी, औपनिवेशिक कानूनों की जगह लेने वाले भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को अमल में लाने के लिए ट्रेनिंग और तकनीकी उन्नयन दोनों जरूरी है। जयपुर में पुलिस महानिदेशकों के सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नए कानूनों को लागू करने के लिए एसएचओ से लेकर डीजीपी तक की ट्रेनिंग और थाना से लेकर पुलिस मुख्यालय तक में तकनीक के उन्नयन पर बल दिया।

उन्होंने 2023 में नए कानूनों और नई शिक्षा नीति को अमित शाह ने देश के अमृत काल में प्रवेश करने की दिशा में अहम बताया। अमित शाह ने फिजिकल और वर्चुअल दोनों मोड पर हो रहे सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश को सुरक्षा के लिए नई उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार होना होगा।

इसके लिए उन्होंने अपराध से जुड़े डाटा का आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से विश्लेषण करने और उसके अनुरूप रणनीति बनाने पर जोर दिया। देश में आंतरिक सुरक्षा के मौजूदा हालात का ब्यौरा देते हुए अमित शाह ने कहा कि 2014 के बाद स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा कि आंतरिक सुरक्षा के लिए चुनौती बने तीनों क्षेत्रों जम्मू-कश्मीर, नक्सल और पूर्वोत्तर के उग्रवाद से जुड़ी हिंसा में तीन-चौथाई गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशकों का सम्मेलन सुरक्षा की नई रणनीति बनाने की दिशा में थिंकटैंक के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सभी राज्यों की क्षमता और कौशल में समानता होनी चाहिए और पुलिस महानिदेशकों को इसके लिए काम करना चाहिए।

तीन दिन तक चलने वाले सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार और रविवार को शिरकत करेंगे और पुलिस महानिदेशकों को संबोधित भी करेंगे। इस दौरान अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। बैठक में सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों के साथ-साथ केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा विभिन्न रैंक के लगभग 500 पुलिस अधिकारी वर्चुअल मोड पर इससे जुड़ेंगे।  

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WILD LIFE; हाथीदांत तस्करी के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल

    0 वन विभाग की बड़ी कार्रवाई अंबिकापुर, संगठित वन अपराध और वन्यजीव तस्करी पर रोक लगाने के लिए वन विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी अभियान के तहत…

    CRIME; एकाएक करोड़पति बने भिलाई के पार्षद परिवार की खुली पोल, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

    दुर्ग, नगर निगम भिलाई की पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेशचंद सिंह राजपूत और पुत्र मानवचंद सिंह के खिलाफ उतई थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र