HEALTH; कलेक्टर डॉ गौरव सिंह पहुंचे जिला अस्पताल, चिकित्सा सेवाओं को बेहतर करने की हिदायत दी

रायपुर, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज पंडरी स्थित जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के समस्त विभागों की सुविधाएं, मरीजों की देखभाल, और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल को स्वच्छ, और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों से सद्व्यवहार करने और यथासंभव सहयोग करने कहा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के सीईओ विश्वदीप और सिविल सर्जन मौजूद थे ।

कलेक्टर डॉ सिंह ने कैजुअल्टी वार्ड का निरीक्षण किया जहां पर अस्पताल के मरीज नवीन गोस्वामी से उन्होंने मिलकर उनका हाल-चाल जाना और अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। इसके बाद उन्होंने सीटी स्कैन रूम का निरीक्षण किया और सीटी स्कैन रूम की सुविधा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जिला अस्पताल में उपलब्ध सीटी स्कैन की सुविधा का प्रचार-प्रसार करने कहा ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाएं। साथ ही यह सुविधा मरीजों के लिए न्यूनतम कीमत में उपलब्ध कराने निर्देश दिए।

उन्होंने अस्पताल में हर दिन हो रहे टेस्ट के बारे में जाना। हमर लैब में डॉक्टरों ने बताया कि लैब में टेस्ट पूर्ण रूप से निःशुल्क हो रहे हैं। इस लैब के चिकित्स तथा कर्मचरियों के कार्य को उन्होने सराहा। उन्होंने मरीजों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था, साथ ही उनके परिजनों के लिए खाने की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर व्यवस्थित करने को कहा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HEALTH; राजाधानी में बना ग्रीन कॉरिडोर,15 मिनट में एम्स से बालाजी हॉस्पिटल पहुंची एंबुलेंस, मरीज का हुआ सफल किडनी ट्रांसप्लांट

    रायपुर, राजधानी रायपुर में मानवता और प्रशासनिक तत्परता का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला, जब किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एम्स हॉस्पिटल से श्रीबालाजी हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्बुलेंस को महज…

    HEALTH; सिकल सेल डायग्नोस्टिक किट राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित होगी, चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल रायपुर की बड़ी उपलब्धि 

    रायपुर, पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित मल्टी डिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट (एमआरयू) के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित सिकल सेल डायग्नोस्टिक किट को राष्ट्रीय…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……