Cold; ठंड में सर्दी-जुकाम की समस्या से हैं परेशान, तो ये घरेलू नुस्खे होंगे मददगार

रायपुर, सर्दियों में घटते तापमान के साथ-साथ ऐसा लगता है, जैसे हमारी इम्यूनिटी भी कमजोर होती जाती है। इस दौरान फ्लू, खांसी-जुकाम आदि का मामले काफी अधिक बढ़ जाते हैं। कंजेशन, नाक से पानी आना, खांसी जैसी परेशानियां हमारे रोजमर्रा के कामों को भी प्रभावित करती हैं, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप इन समस्याओं से राहत पा सकते हैं।

हल्दी वाला दूध

यह नुस्खा कई पीढ़ियों से चला आ रहा है। हमारी दादी-नानी भी सर्दी और जुकाम से छुटकारा पाने के लिए इस नुस्खे को आजमाने की सलाह देती थीं। दरअसल, हल्दी में कर्क्यूमिन पाया जाता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबल गुणों से भरपूर होता है। इस वजह से यह कंजेशन और जुकाम से राहत दिलाने में मदद करता है।

तुलसी

तुलसी लगभग हर घर में पाई जाती है। धार्मिक दृष्टि से भी यह काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन यह आपकी सर्दी को ठीक करने में भी काफी मददगार हो सकता है। तुलसी म्यूकस निकालने में मदद करता है, जिससे कफ की वजह से होने वाली कंजेशन से राहत मिल सकता है।

अदरक

अदरक में एंटी-इंफ्लमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी से राहत दिलाने में मदद करता है। इसकी चाय बनाकर पीना काफी फायदेमंद हो सकता है। अदरक के कुछ टुकरों को पानी में उबाल लें और इसे पीएं। इससे जुकाम ठीक हो सकता है।

मुलेठी

मुलेठी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबल गुण पाए जाते हैं, जो कंजेशन और गले की खराश को दूर करने में मदद कर सकता है। इसलिए इसकी चाय बनाकर पीना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके साथ ही, आप चाहें तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं।

शहद

शहद कोल्ड के लक्षणों से राहत दिलवाने में मदद कर सकता है। इसलिए आपकी सेहत के लिए इसे नींबू या अदरक के साथ पीने से कंजेशन और गले की खराश से राहत मिल सकती है।

भाप लेना

कंजेशन से राहत दिलाने में भाप लेना काफी मददगार हो सकता है। इसलिए गर्म पानी में पीपरमिंट ऑयल डालकर भाप लेने से कंजेशन को राहत मिल सकती है। इसके अलावा, यह गले को मॉइस्ट कर, म्यूकस को गले में जमा होने से मदद कर सकता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

     FAMILY; परिवार, कुटुंब और समाज…

    इस धरा में जितने भी जीव है उसमें मनुष्य को सामाजिक प्राणी माना गया है। इसने अपने मस्तिष्क का बेहतर उपयोग किया और  अच्छे और बुरे के बीच भेद करना…

    NEW YEAR; 12 नहीं…13 महीने का होगा नया साल 2026, इस खास संयोग की वजह

    नईदिल्ली, साल 2026 की शुरुआत होने में अब ज्यादा वक्त नहीं है. अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से तो यह एक सामान्य साल जैसा ही लगेगा, लेकिन हिंदू पंचांग की नजर…

    You Missed

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

    RAPE; डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार

    RAPE; डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार