TEMPLE; सीएम पटनायक ने किया जगन्‍नाथ हेरिटेज कॉरिडोर का उद्घाटन, 330 करोड़ की लागत से हुआ निर्माण

भुबनेश्वर, ओडीसा के पुरी जगन्नाथ धाम में ऐतिहासिक मंदिर परिक्रमा परियोजना के लोकार्पण के साथ ही बुधवार को एक नया अध्याय जुड़ गया है। मंदिर के चारों द्वार पर चल रही महायज्ञ में गजपति महाराज ने पूर्णाहुति दी गई। निर्धारित समय के अनुसार वेद मंत्रोच्चारण, घंट-घंटा की ध्वनि तथा जय जगन्नाथ के जयकारे के बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने परिक्रमा परियोजना का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर गजपति महाराज दिव्य सिंहदेव, मंदिर के वरिष्ठ सेवक के साथ फाइव टी व नवीन ओडिशा अध्यक्ष वी.के.पांडियन, मुख्य सचिव पीके.जेना उपस्थित रहे। मंदिर परिक्रमा मार्ग का उद्घाटन करने के बाद खुद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंदिर परिक्रमा की। मुख्यमंत्री के साथ संकीर्तन मंडली नृत्य गीत कर रही थी तो वहीं मुख्यमंत्री के साथ देश भर से आए साधू संत एवं हजारों की संख्या में भक्तों ने मंदिर परिक्रमा में भाग लिया। पूरा वातावरण जगन्नाथ मय बन गया था।

जानकारी के मुताबिक ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक निर्धारित कार्यक्रम के तहत पुरी पहुंचे और मंदिर परिक्रमा परियोजना का उद्घाटन किया। इसके बाद 1.30 से 2 बजे के बीच गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव तीन दिवसीय यज्ञ में पूर्णाहुति दी। पूरा जगन्नाथ धाम वेद मंत्र, संकीर्तन एवं हुलहुली की ध्वनि से पूरा जगन्नाथ धाम गूंजयमान रहा।

330 करोड़ से जगन्नाथ परिक्रमा काॅरिडोर का निर्माण

गौरतलब है कि 330 करोड़ रुपये की लागत से जगन्नाथ परिक्रमा कारिडोर का निर्माण किया गया है। परिक्रमा मार्ग की परिधि 1 किलोमीटर 300 मीटर है। मंदिर के चारों ओर इसके गलियारे की चौड़ाई 75 मीटर है, जिसमें पार्क, पूजा मंडप, शौचालय, बैठने के लिए बेंच, मोबाइल चार्जिंग स्टैंड, जूता स्टैंड आदि की व्यवस्था की गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    धींगरा अध्यक्ष, प्रो.छाबड़ा कार्यकारी अध्यक्ष, टी.एस.जब्बल सलाहकार बने

    0 वेलफेयर एसोसियेशन पदाधिकारियों का सर्वसम्मत चुनाव 0 बी.एस.सलूजा सचिव और विक्रम सिंह कोषाध्यक्ष बने रायपुर, छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने गत शनिवार को अपनी वार्षिक बैठक में नए…

    RAM MANDIR; रामसेवकों का दल रायपुर से अयोध्‍या रवाना, CM साय ने दिखाई हरी झंडी, 60 दिनों तक रामभक्‍तों को कराएंगे भोजन

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अयोध्या में भंडारे के आयोजन के लिए रामलला के ननिहाल रायपुर से हरी झंडी दिखाकर रामसेवकों की टीम को रवाना किया। रायपुर के श्रीराम मंदिर…

    You Missed

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….