नगर निगम; 1अप्रैल से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग लेना अनिवार्य, खाली भूखण्डों के स्वामियों को बाउंड्रीवाल बनाने नोटिस

रायपुर, आज नगर निगम के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने निगम मुख्यालय महात्मा गाॅधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदारों की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यो की समीक्षा कर 1 अप्रैल से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग लेना अनिवार्य करने एवं खाली भूखण्डों के स्वामियों को बाउंड्रीवाल बनाने नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। 

आयुक्त ने कहा कि अभी भी विभिन्न स्थानों से गीला व सूखा कचरा मिक्स लिया जा रहा है। अब यह अनिवार्य रूप से स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के मानकों के अनुरूप पूरी तरह बंद होना चाहिए और 1 अप्रैल 2023 से नगर निगम के सभी 10 जोनो के समस्त 70 वार्डो से सूखा एवं गीला कचरा आवासीय एवं व्यवसायिक क्षेत्रों से अनिवार्य रूप से पृथक-पृथक ही लिया जाना चाहिए। गीला एवं सूखा कचरा पृथक-पृथक नहीं देने की स्थिति बनी रहने पर संबंधित आवासीय , व्यावसायिक क्षेत्रों में नियमानुसार कडी कार्यवाही की जाये। इस मामले में कोई भी लापरवाही कदापि सहन नहीं की जायेगी। सभी आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में समस्त 70 वार्डो में 1 अपै्रल 2023 से पृथक-पृथक सूखा एवं गीला कचरा लेने की जनसाधारण को जानकारी देने सार्वजनिक मुनादी जोनो के माध्यम से अनिवार्य की जाये। 

  आयुक्त ने निगम क्षेत्र में खाली भूखण्डों में कचरा डालकर गंदगी फैलाये जाने की लगातार बढ़ रही प्रवृत्ति पर कारगर नियंत्रण जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु लगाये जाने सभी संबंधित खाली भूखण्डों के स्वामियों को जानकारी लेकर नोटिस भेजकर उन्हें बाउंड्रीवाल अपने खाली भूखण्ड में बनवाने निर्देषित किये जाने कहा है, ताकि खाली भूखण्ड में कोई भी कचरा ना डाल सके। आयुक्त ने बैठक में सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने-अपने जोन के सभी वार्डो में निरीक्षण सर्वे कर नालियों के भीतर जाने वाली पाईप लाईनों के संबंध में अगले एक सप्ताह के भीतर जानकारी लोकेशन सहित देना अनिवार्य किया है ताकि जलविभाग के माध्यम से नालियों के भीतर जा रही पाईप लाईनों को जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु शीघ्र व्यवस्थित रूप से शिफ्टिंग करवायी जा सके। आयुक्त ने सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों एवं अनुबंधित सफाई ठेकेदारों को मानसून के दौरान की तैयारी अभी से वार्डो में नालों एवं नालियों की निकास व्यवस्था सुगम बनाये रखने प्राथमिकता बनाकर जोन एवं वार्डो में प्रारंभ करने निर्देशित किया।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत