CRIME; टोनही के शक में गर्म हंसिया से जलाकर महिला को फेंक दिया,नौ दिन बाद हो गई मौत

बिलासपुर,  मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम भदौरा में जादू-टोना के शक में 70 वर्षीय महिला को गर्म हंसिया से जलाने और पिटाई के बाद पड़ोसियों ने झाड़ियों में फेंक दिया। घटना की सूचना पर स्वजन घायल महिला को सिम्स लेकर आए। यहां उपचार के दौरान शनिवार की सुबह महिला की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने दो बैगा समेत सात लोगों को हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अब मामले में हत्या की धाराएं जोड़ी जाएगी।

मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम भदौरा में रहने वाले अमृतलाल साेनवानी ने जादू टोना के शक में मारपीट की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि गुरुवार 11 जनवरी की रात वे अपने काम पर गए थे। परिवार के सदस्य घर पर थे। इसी दौरान गांव के केजउ राठाैर और उसके परिवार के लोग उनके घर आए। उन्होंने अमृत की मां भूरी बाई को आवाज देकर जगाया। दरवाजा खोलने पर वे उनकी मां पर जादू-टोने का आरोप लगाकर गाली-गलौज की। इसके बाद केजउ और परिवार के सदस्य महिला को लेकर अपने साथ लेकर अपने घर चले गए। अपने घर में उन्होंने भूरी बाई से मारपीट की। साथ ही गर्म हंसिया से जलाया।

मारपीट से बेहोश महिला को अपने घर के बाहर झाड़ियों में फेंक दिया। होश में आने पर महिला ने शोर मचाकर इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। इसके बाद स्वजन झुलसी महिला को सिम्स लेकर आए। यहां उपचार के दौरान महिला का न्यायिक अधिकारी के समक्ष बयान दर्ज कराया गया। पहले तो महिला ने कुकर फटने से झुलसना बताया। इससे पुलिस उलझ गई। पुलिस ने गांव में एफएसएल की टीम को भेजकर जांच कराया।

साथ ही गांव के लोगों के बयान दर्ज कराए गए। इसमें महिला से मारपीट की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामले में टोनही प्रताड़ना और हत्या के प्रयास का जुर्म दर्ज कर लिया। इधर शनिवार की सुबह महिला की सिम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में सात आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।

इनकी हुई है गिरफ्तारी

जादू टोने के शक महिला पर हमला करने वाले केजउ राठौर निवासी भदौरा, सुरेश के साथ ही रवि उर्फ लल्ला राठौर(23) निवासी धाराशिव जिला जांजगीर-चांपा, संतोष राठौर(38) निवासी पुरानी बस्ती जांजगीर, देवी कहरा(48) निवासी भीमा तालाब जांजगीर, धरम कहरा(45) निवासी किकिरदा जिला जांजगीर-चांपा, बिशालनाथ राठौर(48) निवासी हालाहुली जिला रायगढ़ को मस्तूरी पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपित को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल कराया है। मस्तूरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार अनंत ने बताया कि मामले में अब हत्या की धाराएं जोड़ी जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NIA COURT; 13 साल बाद कांग्रेसियों के हत्यारों को फांसी की सजा, झीरम घाटी कांड में 29 हत्या और 15 प्राणघातक हमले के दोषी पाए गए

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले के करीब 13 साल पुराने मामले में बुधवार को विशेष NIA अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की…

    MURDER; किसान नेता रूपन चंद्राकर के भतीजे की दर्दनाक हत्या, महानदी तट पर मिली शिक्षक की लाश से सनसनी

    रायपुर,  राजधानी रायपुर से लगे आरंग थाना क्षेत्र में एक शिक्षक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महानदी के तट पर बनचरौदा के पास एक शिक्षक का शव…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व