RAM MANDIR; श्री राम मंदिर से जुड़े 500 वर्षों के इतिहास पर ऐतिहासिक लाइव प्रस्तुति के गवाह बने राजधानीवासी

0 गाथा श्रीराम मंदिर की’ संगीतमय प्रस्तुति से भावविभोर हुए दर्शक 

रायपुर, श्रीराम जन्मभूमि से जुड़े 500 वर्षों के इतिहास की गाथा की प्रस्तुति आज राजधानी रायपुर स्थित पुलिस ग्राउंड में दी गई। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन एवं संस्कृति, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर राजधानी की जनता ने गाथा श्रीराम मंदिर की संगीतमय लाइव प्रस्तुति का आंनद लिया। यहां मुम्बई से आए मोहित शिवानी के हृदय बैंड ने गाथा प्रस्तुति के क्रम में 500 साल पहले आक्रांताओं द्वारा मंदिर तोड़े जाने और इसके बाद से शुरू श्रीराम जन्मभूमि को मुक्त कराने के संघर्ष की गाथा सुनाई। इस 75 मिनट की गाथा में अयोध्या में श्रीराम मंदिर के 2000 से अधिक वर्षों के इतिहास की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। 

संगीतमय गाथा की प्रस्तुति श्रीराम जन्म से शुरू होकर अयोध्या पर हुए आक्रांताओं के तमाम हमलों और अयोध्या के रक्षकों की चर्चा हुई। इस गाथा के जरिए हर उस महत्वपूर्ण व्यक्ति का उल्लेख किया गया, जो अयोध्या और श्रीराम मंदिर से सम्बद्ध है। साथ ही राजा विक्रमादित्य और माँ अहिल्याबाई होल्कर द्वारा मंदिर के जीर्णाेद्धार, बैरागी साधुओं के संघर्ष, गर्भगृह से रामलला का निकाला जाना, गर्भगृह में रामलला का प्रकट होना, कार सेवक, कोठारी बन्धुओं के बलिदान, राजनीतिक उथल-पुथल और वर्तमान निर्माणाधीन मंदिर की भव्यता, दिव्यता और उसके पीछे केंद्र और राज्य सरकार के संकल्प का चित्रण किया गया। 

संगीतमय श्रीराम गाथा में श्रीराम चंद्र कृपालु भज मन, हमारे साथ श्री रघुनाथ, हनुमान चालीसा जैसे अनेक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियों से पूरा माहौल राममय हो गया। उपस्थित जन तालियों की थाप के बीच राम भजन से मंत्रमुग्ध हुए। 

इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, विधायक रोहित साहू, विधायक अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित रहे। बृजमोहन अग्रवाल ने इस आयोजन के लिए आयोजक, प्रस्तुतकर्ता और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    धींगरा अध्यक्ष, प्रो.छाबड़ा कार्यकारी अध्यक्ष, टी.एस.जब्बल सलाहकार बने

    0 वेलफेयर एसोसियेशन पदाधिकारियों का सर्वसम्मत चुनाव 0 बी.एस.सलूजा सचिव और विक्रम सिंह कोषाध्यक्ष बने रायपुर, छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने गत शनिवार को अपनी वार्षिक बैठक में नए…

    RAM MANDIR; रामसेवकों का दल रायपुर से अयोध्‍या रवाना, CM साय ने दिखाई हरी झंडी, 60 दिनों तक रामभक्‍तों को कराएंगे भोजन

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अयोध्या में भंडारे के आयोजन के लिए रामलला के ननिहाल रायपुर से हरी झंडी दिखाकर रामसेवकों की टीम को रवाना किया। रायपुर के श्रीराम मंदिर…

    You Missed

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….