MURDER; पति ही निकला पत्नी का कातिल, पहले गला घोंट दिया फिर चूल्हे में सिर रखकर जलाया,शराब की लत से त्रस्त था पति

बिलासपुर, कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के एतमानगर के डूमरमुड़ा में आगजनी से हुई महिला की मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. महिला का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका ही पति निकला. आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है पति-पत्नी के बीच कुछ दिनों से विवादचल रहा था, दोनों शराब पीने के आदि थे. पति बार बार पत्नी को शराब पीने से माना करता था लेकिन पत्नी के नहीं मानने पर पति आवेश में आकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दिया और उसके चूल्हे में जला दिया था.

एतमानगर पंचायत डुमरमुड़ा में बीते दिनों आगजनी से एक महिला की मौत हो गई थी. मृतिका का नाम ब्रिजबाई था जो कि एतमानगर में आंगनबाड़ी सहायिका के रूप मे कार्य कर रही थी. महिला के बच्चे काम करने के लिए घर से बाहर गए हुए थे, वह अपने पति कृष्णा टेकाम के साथ घर पर रहती थी. पति और पत्नी दोनों ही शराब के आदि थे. इस वजह से दोनों के बीच रोजाना विवाद होता था.

पति कृष्णा टेकाम हमेशा अपनी पत्नी कों शराब पीने के लिए मना करता था ताकि गावं, समाज में उसकी इज्जत बनी रहे. लेकिन आदत से मजबूर पत्नी अपनी पति कि बात नहीं मानती थी और आए दिन शराब के नशे मे धुत रहती थी. इससे आहत पति का गुस्सा बढ़ते गया और सुबह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति पहले तो गला घोंटकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. उसके बाद किचन में बने चुल्हे में पत्नी का सिर घुसाकर कपड़ो से जला दिया.

इस घटना की जानकारी सरपंच और ग्राम वासियों ने पुलिस को दी. मामले में बांगो पुलिस और कटघोरा पुलिस की सयुंक्त टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की. मामले में पड़ोसियों समेत पति कृष्णा टेकाम से भी कड़ाई से पूछताछ की गई. इस दौरान मृतिका का पति कृष्णा टेकाम बहाने बनाया कि उसकी पत्नी की जब मौत हुई वह उस समय जंगल गया हुआ था.

लेकिन मामले में पुलिस ने जैसे जांच आगे बढ़ाई तो रात भर में गुत्थी सुलझ गई. पुलिस की कड़ाई के बाद आरोपी पति कृष्णा टेकाम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. हत्या मामले में पुलिस ने धारा 302, 201 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी पति को जेल भेज दिया है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAPE; शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ FIR

    अंबिकापुर, शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामूने आई है. 24 अप्रैल को घटित वारदात में पुलिस ने नामजद 3 आरोपियों सहित…

    FRAUD; डुप्लीकेट एमएसटी टिकट बनाने वाले चार छात्र पकड़ाए, सभी नामी इंजीनियरिंग कालेज के छात्र

    रायपुर,  रेलवे स्टेशन दुर्ग पर चेकिंग के दौरान डुप्लीकेट एमएसटी रेल टिकट बनाने वालों को रेलवे वाणिज्य विभाग के अधिकारियों द्वारा पकड़ा गया है। दुर्ग में आयोजित टिकट चेकिंग के…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…