CRIME;राजधानी में सेल्समैन से 16 लाख की ठगी, पार्ट टाइम जाब का झांसा देकर ठगों ने ऐंठ लिए रुपये

रायपुर, राजधानी से लगे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में सेल्समैन से पार्ट टाइम जाब का झांसा देकर 16 लाख रुपये ठग लिए गए। सेल्समैन को पहले आठ हजार और फिर 12 हजार रुपये का कमीशन दिया गया। सेल्समैन को भरोसा हो गया। उसके बाद वह पैसा जमा करते रहा। जब वह अपना पैसा निकालना चाहा तो ठगों ने सर्विस टैक्स मांगा। धीरे-धीरे कर उससे 16 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने आरोपी पर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंदिर हसौद थाने से मिली जानकारी के अनुसार सेरीखेड़ी निवासी देवेश साहू (23) निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता है। पांच जनवरी को उसके पास फोन आया कि घर बैठे पैसा कमा सकते हैं। कुछ टास्क दिया जाएगा। उसे पूरा करना होगा। मोटा कमीशन मिलेगा। देवेश ने काम के संबंध में जानकारी ली। ठगों ने बताया कि उप्र की कंपनी है। इसका नाम सोधेबाय इंटरनेशनल रियल्टी है। इसमें टास्क दिया जाता है। देवेश तैयार हो गया। उसे एक लिंक भेजा गया। इसमें रेटिंग देना था। देवेश लगातार रेटिंग देता रहा। उसे आठ हजार कमीशन मिला। उसके बाद उसे एक और टास्क दिया। वीडियो को लाइक करना था। उसमें उसे 12 हजार रुपये मिले। उसे टेलीग्राम के एक ग्रुप से जोड़ दिया गया।

झांसा दिया गया कि पैसा निवेश करने पर मोटा कमीशन मिलेगा। तब उसने 50 हजार रुपये जमा किया। फिर उसे 70 हजार का टास्क दिया गया। उसके खाते में पांच लाख रुपये दिखने लगे। देवेश उसे निकलना चाहता तो ठगों ने बताया कि 10 प्रतिशत सर्विस चार्ज देना होगा। उसने जमा कर दिया। इस तरह ठग अलग-अलग टैक्स बताकर देवेश से 16 लाख रुपये ले लिए। देवेश ने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर ठगों के खाते में पैसे दिए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    0 बर्खास्त हो चुका है एक सिपाही महासमुंद,  जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में एक पुलिस आरक्षक का नाम सामने आने से हड़कंप मच गया…

    ACCIDENT; बस पलटने से बालक समेत 6 यात्रियों की मौत, कई घायल, दो दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके में जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे…

    You Missed

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति