बादलों की गडगडाहट के साथ गाज गिरने से दो किसानों की मौत

दुर्ग, संभाग के कबीरधाम जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बदली और बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। मार्च में सावन सी झड़ी लग गई है। वहीं इस बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी गिरी है। बता दें कि सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई है। लोहारा थाना से मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के पैलपार-बीरेन्द्रनगर मार्ग स्थित ग्राम हरदी के पास किसान खेत में काम करने पहुंचे थे। इस दौरान अचानक बारिश बढ़ने से काम कर रहे दो किसान बारिश से बचने पेड़ के नीचे बैठे हुए थे।

घटना शनिवार की सुबह 9 बजे की है। मृतको मे ननकू साहू पिता चुकू साहू उम्र 55 वर्ष ग्राम नवागांव खुर्द तथा दूसरा परमानंद पटेल पिता रमतू पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम रगरा है। परिजनो की रिपोर्ट पर पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना मे लिया है। पीएम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया है।

वहीं दूसरी ओर जिले में शुक्रवार रात से रुक-रुक कर बारिश हुई। लगातार पानी गिरने से 7 डिग्री तक तापमान लुढ़क गया। इससे उद्यानिकी फसलों के लिए खतरा है। इसके अलावा गेंहू व चना को भी नुकसान है। हालांकि गन्ने के लिए फायदेमंद है। समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी प्रदेश आ रही है। इसी के कारण पिछले दो दिन से मौसम ठंडा है। आने वाले दो दिन तक ठंडी हवाएं चलेगी। साथ ही बारिश की संभावना है।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार