Plane Crash; रूस के बेलगोरोद में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 65 यूक्रेनी युद्धबंदी समेत 74 लोगों की मौत

मॉस्को, रायटर्स,  रूस के बेलगोरोद में बुधवार को एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रूसी सरकारी मीडिया ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा कि विमान में 65 यूक्रेनी युद्धबंदी सवार थे, जिसकी अदला-बदली होनी थी। रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया गया कि विमान में चालक दल के छह सदस्यों और तीन गार्डों सहित 74 लोग मौजूद थे, दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। समाचार एजेंसी एपी क अनुसार, रूसी गवर्नर ने बताया कि इस विमान हादसे में इसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई। 

‘विमान पर मिसाइल से हमले किए गए’

विमान दुर्घटना के पीछे का कारण के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है। रूसी सांसद और सेवानिवृत्त जनरल आंद्रेई कार्तपोलोव ने संसदीय सत्र के दौरान कहा कि विमान को तीन मिसाइलों से मार गिराया गया है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इसकी पुष्टि किस स्रोत से की गई है।

वहीं, समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं की है कि विमान में कौन-कौन सवार थे, लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच नियमित रूप से युद्धबंदियों की अदला-बदली होती रहती है। बता दें कि रूसी सुरक्षा सेवाओं से जुड़े एक टेलीग्राम चैनल पर एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है और उससे आग की लपटें उठ रही है।

विमान में 90 लोग हो सकते हैं सवार

रूसी सैन्य आईएल-76 एक सैन्य परिवहन विमान है, जिसे सैनिकों, कार्गो, सैन्य उपकरणों और हथियारों को ले जाने के लिए उपयोग करते हैं। इस विमान में आमतौर पर पांच लोगों का दल होता है और यह 90 यात्रियों तक को ले जा सकता है।

इससे पहले बेलगोरोद के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने बताया कि शहर के उत्तर-पूर्व क्षेत्र के कोरोचांस्की में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। गवर्नर ने बताया कि विमान दुर्घटना की जानकारी मिली है।

हालिया हमलों में 25 लोगों की मौत

बता दें कि ये जगह यूक्रेन की सीमा से सटा हुआ है और सीमावर्ती क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों में यूक्रेन की ओर से लगातार हमले हुए हैं। इन हमलों में 25 लोगों की मौत हुई है। यूक्रेन ने इन क्षेत्रों में लगातार मिसाइल हमले किए हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; एकाएक करोड़पति बने भिलाई के पार्षद परिवार की खुली पोल, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

    दुर्ग, नगर निगम भिलाई की पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेशचंद सिंह राजपूत और पुत्र मानवचंद सिंह के खिलाफ उतई थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न…

    ED; भारतमाला मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी जयप्रकाश गांधी की 12.78 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

    रायपुर, ईडी ने भारतमाला परियोजना घोटाले में 12.78 करोड़ रुपए की 62 चल-अचल संपत्तियों को जब्त किया। इसमें 8.09 करोड़ की जमीन और 4.69 करोड़ रुपए के शेयर एवं म्यूचुअल…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र