SUICIDE;प्रेमी जोड़े को तलाशते सूरत पहुंची पुलिस,फ्लैट का दरवाजा खटखटाया तो दोनों ने 5वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान

भोपाल, मध्यप्रदेश के मंदसौर से भागे प्रेमी जोड़े ने गुजरात के सूरत में कड़ोदरा स्थित सरगम काम्प्लेक्स क्षेत्र में तृप्ति रेजीडेंसी की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मंदसौर की कोतवाली पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर उन्हें खोजते हुए वहां पहुंची थी। पुलिस अधिकारियों द्वारा फ्लेट का दरवाजा खटखटाते ही दोनों कूद गए। गंभीर घायल होने के बाद उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि लड़की नाबालिग है और अगर पुलिस पकड़ती तो दोनों को अलग होना पड़ता।

मंदसौर के रामटेकरी क्षेत्र में रहने वाले महेश पुत्र दिलीप खटीक के खिलाफ बालागंज क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का प्रकरण लगभग सालभर पहले दर्ज हुआ था। मामले में मोबाइल लोकेशन मिलने पर जांच के लिए मंदसौर पुलिस की टीम 28 जनवरी को कड़ोदरा पहुंची और स्थानीय पुलिस से मदद मांगी।

मोबाइल लोकेशन के आधार पर मंदसौर पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ जांच के लिए सरगम काम्प्लेक्स की तृप्ति रेजीडेंसी की पांचवीं मंजिल पर फ्लेट नंबर बी/505 में गई। दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। कुछ ही देर में अपार्टमेंट के नीचे लोगों के चिल्लाने के तुरंत बाद मंदसौर पुलिस और कडोदरा जीआइडीसी पुलिस नीचे पहुंची।

देखा कि नाबालिग और एक युवक गंभीर रूप से घायल हालत में पड़े थे। दोनों के पांचवीं मंजिल से कूदने की बात पता चली। मंदसौर पुलिस  ने फोटो से दोनों की पहचान की। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सूरत के न्यू सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार तड़के दोनों की मौत हो गई। कड़ोदरा पुलिस ने मंदसौर पुलिस के एसआइ शैलेंद्रसिंह कनेश की शिकायत पर आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC; ‘बहुत हुआ, अब आदेश का पालन हो…’, कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, MP सरकार को लगाई कड़ी फटकार

    दिल्ली/जबलपुर। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में कोर्ट ने सवाल किया…

    CRIME;16 तोला स्वर्णाभूषण समेत शातिर चोर पकडाया, कम कीमत में छड़-सीमेंट दिलाने का झांसा देकर घरों की करता था रेकी, सराफा करोबारियों से भी पूछताछ

    महासमुंद,  छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस को चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…