CRIME; खनिज अफसरों के साथ मारपीट करने वाले दर्जन भर आरोपियों के खिलाफ FIR,फिर 3 हाईवा जब्त

गरियाबंद. जिले के कूटेना घाट में अवैध रेत खनन पर कार्यवाही करने गई खनिज अमला पर जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ आखिरकार पांडुका पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है. 4 नामजद समेत अन्य 12 से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ मारपीट, बलवा समेत गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. आज भी खदान से 3 हाईवा को जब्त किया गया है.

माइनिंग निरक्षक सुभाष साहू के लिखित शिकायत के बाद पाण्डुका पुलिस ने स्थानीय 4 आरोपी के अलावा अज्ञात 10 से 12 आरोपी के खिलाफ मारपीट,बलवा, शासकिय कार्य में बाधा समेत विभिन्न 10 गैर जमानती धाराओ के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है.

जिला माइनिंग अधिकारी फागूलाल नागेश ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर 29 जनवरी की रात माइनिंग की टीम कुटेना में चल रहे अवैध रेत खनन पर कार्यवाही करने पहुंची थी. टीम जब रात को पहुंची तो तीन चेन माउंटेन खनन कार्य में लगे थे. मौके पर 20 से भी ज्यादा हाईवा मौजूद थे. कार्यवाही चल रही थी, इसी दरम्यान रेत माफियाओं ने सरकारी अमला के साथ मारपीट की.

कार्यवाही की पुष्टि करते हुए पांडुका थाना प्रभारी सूर्यकांत भारद्वाज ने बताया, आरोपी महेश छाबड़ा, सुरेश, कलीराम साहू, राहुल बांधेकर के खिलाफ नामजद एवं अज्ञात 10 से 12 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है. मामले में आईपीसी की धारा 641,294,325,506,147,148,149,353,186,427 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME;शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार… सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 34 लोगों से डेढ़ करोड़ की ठगी

    रायपुर,  सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 34 लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर लगभग 1.5 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले आरोपियों को रायपुर ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया…

    COURT; कृषि अधिकारी को उम्र कैद की सजा, कॉलेज फ्रेंड से संबंध बनाए, नौकरी लगते ही शादी से किया इनकार

    दुर्ग, छत्तीसगढ के बालोद जिले के रहने वाले कृषि विस्तार अधिकारी देवनारायण साहू को रेप के आरोप में उम्रकैद की सजा हुई है. आरोपी ने शादी का झांसा देकर अपनी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…