आईएएस एन श्रीधर होंगे एनएमडीसी के नए सीएमडी

जगदलपुर, आईएएस एन श्रीधर देश की सबसे बड़ी सरकारी खनन कंपनी एनएमडीसी के चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर होंगे। भारत सरकार के पब्लिक इंटरप्राइजेस सलेक्शन बोर्ड ने आज दिल्ली में हुई अहम बैठक में श्रीधर के नाम पर मुहर लगा दी। सीएमडी सुमित देब के इस महीने रिटायर होने के बाद नए सीएमडी के चयन के लिए आज बैठक हुई।

सुमित से पहले 85 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस एन बैजेंद्र कुमार सीएमडी रहे। नए सीएमडी श्रीधर 1997 बैच के आईएएस अफसर हैं। वे आंध्रप्रदेश में तीन साल तक स्पेशल सिक्रेट्री टू सीएम की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा वे वारंगल, अनंतपुर, कृष्णा और रंगा रेड्डी जिले के कलेक्टर रहे हैं। आंध्र के काकीनाडा पोर्ट के डायरेक्टर भी। श्रीधर के साथ खास बात यह है कि वे जनवरी 2015 से सिंगरैनी कोल माइंस के सीएमडी का दायित्व संभाल रहे हैं। यानी पिछले आठ साल से। उनका काम काफी अच्छा रहा। तेलांगना राज्य बनने के बाद उनका कैडर आंध्र प्रदेश से बदलकर तेलांगना हो गया। श्रीधर 97 बैच के आईएएस हैं। छत्तीसगढ़ में उनके बैच के तीन आईएएस अफसर थे। मगर एम गीता के निधन के बाद अब दो हो गए। सुबोध सिंह और निहारिका बारीक। बता दें, एनएमडीसी का 75 फीसदी से ज्यादा प्रोडक्शन छत्तीसगढ़ के बस्तर में होता है।

  • Related Posts

    GOLD; लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा सोना

    नई दिल्ली, मुहर्रम के मौके पर आज एमसीएक्स पर सुबह के सत्र में ट्रेडिंग बंद है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा है।…

    POLLUTION; रायगढ़ में प्रदूषण फैलाने वाले 25 उद्योगों पर 79 लाख का पर्यावरणीय हर्जाना, पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई

    रायगढ़, रायगढ जिले में वायु गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा लगातार सघन निगरानी और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मंडल ने…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’