AIIMS;घटती रोग प्रतिरोधक क्षमता और बढ़ते प्रदूषण से फंगल इंफेक्शन

0 एम्स में माइक्रोबायोलॉजी की दो दिवसीय कार्यशाला

रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आयोजित कार्यशाला ‘क्लिनिको माइकोलॉजिकल अपडेट-अनकवरिंग द अननॉन’ के दूसरे दिन देश के प्रमुख माइक्रोबायोलॉजिस्ट ने नागरिकों में घटती रोग प्रतिरोधक क्षमता और बढ़ते प्रदूषण के कारण फंगल इंफेक्शन को चुनौतीपूर्ण बताया। विशेषज्ञों का कहना था कि फंगल इंफेक्शन के निरंतर परिवर्तित होने के कारण प्रभावी ड्रग मॉलीक्यूल्स पर शोध और डिसइंफेक्शन की नई विधियों को अपनाने की आवश्यकता है।

एम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग और छत्तीसगढ़ एसोसिएशन ऑफ मेडिकल माइक्रोबायोलॉजिस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि और देश के प्रमुख क्लिनिकल माइकोलॉजिस्ट प्रो. (डॉ.) अरुणालोकी चक्रबर्ती, पूर्व माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष, पीजीआई चंडीगढ़ ने ‘इंडियाज फंगल एपिडेमिक -ए कॉल फॉर विजिलेंस’ विषय पर भारत में बढ़ते फंगल इंफेक्शन के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उनका कहना था कि कैंडीडा ओरिस जैसे फंगल देश के मेट्रो शहरों में तेजी से फैल रहे हैं। इसका प्रमुख कारण लोगों में घटती रोग प्रतिरोधक क्षमता और बढ़ता प्रदूषण है। इससे वातावरण में नमी, दूषित जल और अस्वच्छता के कारण फंगल इंफेक्शन निरंतर फैल रहा है।

उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के बाद आईसीयू में रहने वाले रोगियों को भी फंगल इंफेक्शन की चुनौती का सामना करना पड़ा। फंगस के कॉलोनाइजेशन, क्रास कंटामिनेशन, फ्लोकोनाजोल केटोकोनाजोल के प्रति दवाइयों के प्रभावी न होने की वजह से नए मॉलीक्यूल्स पर शोध और इंफेक्शन को नियंत्रित करने की नई विधियों को अपनाने की आवश्यकता है। डॉ. शिवप्रकाश रुद्रमूर्ति, पीजीआई चंडीगढ़ ने ‘अपडेट्स इन मैनेजमेंट ऑफ फंगल इंफेक्शन’ पर व्याख्यान में फंगल इंफेक्शन, माइकोसिस और फंगल केराटाइटिस (आंख का संक्रमण) को चिन्हित करने में बायोमार्कर्स के अनुप्रयोग पर जोर दिया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HEALTH; कई जिलों के CMHO बदले!, 25 अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 25 स्वास्थ्य अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों का तबादला करते हुए…

    HEALTH; करोड़ों खर्च, फिर भी मरीजों का इंतजार!, हमर क्लीनिक भवन तैयार पर इलाज शुरू नहीं

    0 बिरगांव में पूर्व कांग्रेस सरकार की स्वास्थ्य सुविधा योजना पर भाजपा सरकार की बेरुखी का आरोपरायपुर, बिरगांव नगर निगम क्षेत्र में आम गरीब और मजदूर परिवारों को घर के…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व