SUICIDE; दोनों मासूम बच्चों के साथ फांसी के फंदे पर झूलते मिली मां, घर पर कोई नहीं था

दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरूर थाना क्षेत्र से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक मां ने अपने ही दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मां और दोनों बच्चों के शव को उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस सभी एंगलों से जांच कर रही.

जानकारी के मुताबिक, कोचेरा गांव की हेमलता पति तुमेश्वर साहू उम्र 26 वर्ष ने अपने घर में ही अपने 4 साल के मासूम बेटे और 2 साल की बेटी के साथ फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली. घटना के वक्त उसका पति गुरूर स्वास्थ्य केंद्र में मिस्त्री का काम करने गया हुआ था, वहीं मृतिका की सास की तबीयत खराब होने पर उनके ससुर अपनी पत्नी को सुबह गुरुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गया और अस्पताल में भर्ती कराकर सामान लेने घर ग्राम कोचेरा करीब 3 बजे आया. सामने का दरवाजा अंदर से बंद होने से बहु हेमलता को आवाज दिया. दरवाजा नहीं खोलने पर पीछे दरवाजा बाड़ी तरफ से जाकर खिड़की तरफ से देखा तो परछी के छत के हुक में संतरा रंग की साड़ी टुकड़े से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी ली. बगल के हुक में पुत्र एवं पुत्री हरे रंग के साड़ी के टुकड़े में अलग-अलग फंदे पर लटका हुआ था.इसकी सूचना ससुर ने पुलिस को दी. तत्काल अति पुलिस अधीक्षक सुशील नायक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोनी फॉस एक्का थाना प्रभारी गुरूर, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट उपस्थित होकर शव निरीक्षण की कार्यवाही की. अब तक की जांच में मृतकों का फांसी लगाकर फौत होना पाया गया है. किसी प्रकार के संदेह परिजनों ने नहीं जताई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैै.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAPE; शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ FIR

    अंबिकापुर, शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामूने आई है. 24 अप्रैल को घटित वारदात में पुलिस ने नामजद 3 आरोपियों सहित…

    FRAUD; डुप्लीकेट एमएसटी टिकट बनाने वाले चार छात्र पकड़ाए, सभी नामी इंजीनियरिंग कालेज के छात्र

    रायपुर,  रेलवे स्टेशन दुर्ग पर चेकिंग के दौरान डुप्लीकेट एमएसटी रेल टिकट बनाने वालों को रेलवे वाणिज्य विभाग के अधिकारियों द्वारा पकड़ा गया है। दुर्ग में आयोजित टिकट चेकिंग के…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…