MURDER; चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या कर पति ने लगा ली फांसी

 अंबिकापुर, बलरामपुर जिले के शंकरगढ थाना क्षेत्र के मनोहरपुर में पत्नी की हत्या कर आरोपित पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या के बाद आरोपित पति घर से भाग गया था। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही थी। इसी बीच उसकी लाश पेड़ पर लटकी मिली।

शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मनोहरपुर के आश्रित ग्राम मदपुर पाठ निवासी अंधरु राम नगेशिया (40) पत्नी लक्ष्मनिया व बेटी के साथ रहता था। वह पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। उसे संदेह था कि पत्नी के दूसरे से संबंध हैं। घटना दिवस गुरुवार को उसकी बेटी नजदीक में रहने वाली दादी के यहां सोई हुई थी। घर में पति-पत्नी ही थे।

शुक्रवार की सुबह जब बेटी घर पहुंची तो देखा कि उसकी मां की लाश पड़ी है। गले में स्टाल फंसा हुआ था। उसने स्वजन को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस पहुंची थी। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा था कि पति ने रात को पत्नी की उसके ही स्टॉल से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस धारा 302 के तहत अपराध पंजीकृत कर आरोपित की खोजबीन में जुटी हुई थी। इसी दौरान अंधरु राम का शव गांव से लगे नदी के पास आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। गांव के ही एक युवक ने मवेशी चराने जाने के दौरान पेड़ के नीचे जूता पड़ा देखा। जब वह पेड़ के पास गया तो अंधरु राम का शव धोती के सहारे पेड़ पर लटका दिखा। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी की हत्या करने के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली होगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAPE; शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ FIR

    अंबिकापुर, शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामूने आई है. 24 अप्रैल को घटित वारदात में पुलिस ने नामजद 3 आरोपियों सहित…

    FRAUD; डुप्लीकेट एमएसटी टिकट बनाने वाले चार छात्र पकड़ाए, सभी नामी इंजीनियरिंग कालेज के छात्र

    रायपुर,  रेलवे स्टेशन दुर्ग पर चेकिंग के दौरान डुप्लीकेट एमएसटी रेल टिकट बनाने वालों को रेलवे वाणिज्य विभाग के अधिकारियों द्वारा पकड़ा गया है। दुर्ग में आयोजित टिकट चेकिंग के…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…