Election;अब इन उम्मीदवारों को भी टिकट देगी कांग्रेस, परिवारवाद का ठप्पा हटाने बनी नई रणनीति,आवेदन 11 फरवरी तक

भुवनेश्वर, लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बाकी हैं। ऐसे में एक ओर जहां सत्ताधारी दल भाजपा जहां चुनाव को लेकर पूरी ताकतें झोकनें में लगी है तो वहीं कांग्रेस भी कहीं पीछे नहीं हैं। इसी बीच कांग्रेस ने रविवार को एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया। इसके माध्यम से इच्छुक उम्मीदवार ओडिशा में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी टिकटों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

एआईसीसी के ओडिशा प्रभारी अजय कुमार ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रसाद हरिचंदन और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में यहां कांग्रेस भवन में ‘pragaman.in’ पोर्टल लॉन्च किया गया है।

इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने का इच्छुक कोई भी व्यक्ति 4 फरवरी से 11 फरवरी के बीच पोर्टल पर आवेदन कर सकता है। कहा कि मौजूदा विधायकों और सांसदों को भी पार्टी टिकट के लिए पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा।

कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया ये आरोप

इस मौके पर अजय कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा विकसित मौजूदा प्रणाली में केवल प्रभावशाली व्यक्ति ही चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन एक आम आदमी देश में चुनाव नहीं लड़ सकता है। इसलिए, कांग्रेस ने पोर्टल लॉन्च किया है ताकि अच्छे लोग, जो समाज के लिए काम करना चाहते हैं, राजनीति में शामिल हों।

उन्होंने आगे कहा कि पोर्टल के माध्यम से टिकटों के वितरण में कोई भेदभाव नहीं होगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके पास पैसा है या नहीं, आप पुरुष या महिला हैं या किस जाति और धर्म से हैं। सभी के साथ समान व्यवहार किया जाएगा। इस उद्देश्य के लिए पारदर्शी प्रणाली अपनाई गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; मोहन भागवत के दौरे के पहले अमेरिका में USCIRF ने उठाई मांग ‘RSS पर बैन और उनके नेताओं को न दिया जाए सम्‍मान…

    नईदिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर कई बार अलग-अलग तरह की बयानबाजी की गई है. देश के कई हिस्सों में उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगाई गई थी. हालांकि…

    BJP; बीजेपी की नई टीम में सोशल मीडिया पर फोकस, जिम्मेदारी मिलते ही डिलीट किए अकाउंट, हटाई पुरानी पोस्ट

    0 नितिन नवीन के साथ काम कर चुके हैं दीपक मह्स्के नई दिल्ली, बीजेपी की नई टीम में जिस तरह सोशल मीडिया टीम को बढ़ाया गया है उससे ये संदेश…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार