WEATHER; प्रदेश के कई इलाकों में ओलावृष्टि से रवि फसल के साथ साग-सब्जियों को नुकसान,आम के बौर गिरे

रायपुर, छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में भारी मात्रा में ओलावृष्टि हुई। इस ओलावृष्टि से रवि फसलों के साथ साग-सब्जियों को काफी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हो गईं हैं। महासमुंद, कवर्धा, सरगुजा, कांकेर, बेमेतरा जिले में ओले पड़े।

महासमुंद जिले के बारनवापारा अभ्यारन्य क्षेत्र से लगे बया -रंगोरा गाव के आसपास कल शाम को भारी ओलावृष्टि हुई। इससे आम के बौर गिर गए। साग-सब्जियां खराब हो गई।

प्रदेश के सरगुजा के मैनपाट इलाके में जमकर ओलावृष्टि हुई है। यहां करीब आधे घंटे तक ओलावृष्टि हुई है। वहीं कई इलाकों में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कवर्धा जिले में भी मौसम ने करवट बदली है और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हुई है। वनांचल क्षेत्र में जमकर ओलावृष्टि भी हुई है। जिसमें किसानों की दाल, तिलहन की फसल को खासा नुकसान हुआ है। इस ओलावृष्टि से किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खींच गई है।

पेंड्रा जिले में इस वक्त मौसम की मार से किसान परेशान हैं। कल और आज प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। ओले गिरने से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। जबकि रोजमर्रा की जिंदगी भी प्रभावित हुई है।

मनेंद्रगढ़ जिले में रविवार सुबह से ही बारिश हो रही है। रुक-रुक कर होने वाली इस बारिश की वजह से मौसम में बहुत अधिक ठंड बढ़ गई है। यह तो गनीमत है कि रविवार का दिन है इसलिए ज्यादातर स्कूलों की छुट्टी है, लेकिन रोजमर्रा के काम पर निकले हुए लोग अचानक से हुई इस बारिश की वजह से परेशान हो गए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    कोलंबो, श्रीलंका ने अपने समुद्र तट के पास एक ईरानी जहाज डूबने के बाद बचाव अभियान चलाया है। बुधवार को श्रीलंका के पास ईरानी नेवी शिप के फंसने से 101…

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    तेहरान, मिडिल ईस्ट में जारी जंग और खतरनाक होती जा रही है. शनिवार को ईरान पर अमेरिका ने हमला किया था. अब खबर आ रही है कि हमले की आशंका…

    You Missed

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर