POLITICS;कन्हैया कुमार का कटाक्ष-ताकतवर के साथ खड़े रहने से इतिहास नहीं बनता

अंबिकापुर, भारत जोडो न्याय यात्रा में यहां आए एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि ताकतवर के साथ खड़ा होने से इतिहास नहीं बनता, कमजोर के साथ खड़े होने से इतिहास बनता है। कांग्रेस देश की पार्टी है। जब-जब लोग कांग्रेस से दूर होते हैं देश कमजोर होता है।

उन्होंने कहा कि आइएनडीआइए गठबंधन कमजोर थी तो वहां से लोगों को लाने की जरूरत क्यों पड़ रही है। कांग्रेस के प्रति यह वातावरण भाजपा ने बनाया है कि कांग्रेस कमजोर है। कांग्रेस कभी कमजोर नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आरएलडी के जयंत चौधरी को जिस सरकार ने डंडे से मारा, उसे ही अब अपने साथ बुला लिया। हम ऐसे लोगों से कहना चाहते हैं कि ताकतवर के साथ खड़े होने से इतिहास नहीं बनेगा।

अन्नदाता आज रो रहा

कन्हैया कुमार ने कहा कि इस सरकार को किसानों के सुनने की फुर्सत नहीं है। अन्नदाता आज रो रहा है। कांग्रेस से युवाओं की दूरी के सवाल पर कन्हैया कुमार ने कहा ऐसा है ही नहीं, केवल वातावरण बनाया जा रहा है। आज देश का हर युवा राहुल गांधी के साथ खड़ा है। अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए युवा तैयार खड़ा है और राहुल गांधी का साथ दे रहा है। देश में बगैर किसी राजनीतिक पार्टी के जिन युवाओं ने स्वस्फूर्त बड़ा आंदोलन खड़ा किया और संघर्ष किया वे सब राहुल गांधी के साथ आ रहे हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; धान खरीदी को लेकर सरकार को घेरा , भूपेश बघेल बोले- पीएससी 2024 की परीक्षा रद्द हो

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी, PSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी, बीटीआई ग्राउंड में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स निर्माण और महतारी वंदन योजना को लेकर राज्य सरकार पर…

    PADDY; दीपावली के पहले धान की खरीदी शुरू हो-किसान त्योहार कैसे मनायेंगे?

    रायपुर, राज्य स्रकार द्वारा धान खरीदी दीपावली के पहले शुरू किये जाने की मांग कांग्रेस ने किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच