ASSEMBLY; छत्तीसगढ़ में मतांतरण रोकने बनेगा कानून, इसी सत्र में विधेयक लाएगी सरकार, अयोध्या, तिरुपति और पुरी में बनेगा छत्तीसगढ़ धाम, धर्मस्व व संस्कृति मंत्री ने की घोषणा

 रायपुर, प्रदेश में मतांतरण रोकने सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है।  छत्तीसगढ विधानसभा में धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान विभागीय मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में मतांतरण के कई मामले दर्ज किए गए। बस्तर सहित कई जिलों में जबरदस्ती लोगों को मतांतरण कराया गया। सरकार इस दिशा में कड़े कानून लाने जा रही है। इसी विधानसभा सत्र में धर्म स्वतंत्र विधेयक प्रस्तुत किया जाएगा। इस विधेयक का उद्देश्य प्रदेश में मतांतरण के मामलों में कमी लाना व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करना है।

गौरतलब है कि प्रदेश में छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) अधिनियम-2006 के प्रविधान हैं, लेकिन इसे सख्त बनाने की तैयारी चल रही है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक विधानसभा में प्रस्तुत होने वाले विधेयक में 10 साल तक की सजा का प्रविधान भी शामिल किया जा सकता है।

अयोध्या, तिरुपति और पुरी में बनेगा छत्तीसगढ़ धाम

अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि हम कल्चर कनेक्ट योजना ला रहे हैं।अयोध्या,तिरुपति और पूरी में छत्तीसगढ़ धाम बनाएंगे। पांच शक्ति पीठ की परियोजना ला रहे हैं। फिर से राजिम कुंभ कराया जाएगा। पांच साल में कितने साधु संत आए? कांग्रेस ने राजिम कुंभ की महिमा को खत्म कर दिया था।

मानसरोवर जाने वाले यात्रियों को एक लाख रुपये व सिंधु दर्शन के लिए 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। प्रदेश में प्रधानमंत्री लोककला महोत्सव का आयोजन होगा। पर्यटन स्थलों में गढ़ कलेवा की स्थापना की जाएगी। मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति सिरपुर,रामगढ़,चंपारण की संस्कृति है। कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को भौरा,गिल्ली डंडा तक,सोंटा तक सीमित रखा था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; आयुष्मान कार्ड के मुद्दे पर सदन में घिरे स्वास्थ्य मंत्री, सत्ता और विपक्ष के विधायकों ने उठाए सवाल

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं मिलने और बड़े अस्पतालों में योजना की सुविधाओं का लाभ नहीं मिलने जैसे मुद्दों को लेकर आज स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी…

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    रायपुर, विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने सवालों का जवाब दिया. धान खरीदी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?