ELECTION; निर्वाचन की विश्वसनीयता, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना ही निर्वाचन अधिकारी की योग्यता की कसौटी

0 लोकसभा निर्वाचन के लिए रिटर्निंग,सहायक रिटर्निंग और उप जिला निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारंभ

रायपुर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा है कि निर्वाचन की विश्वसनीयता, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना ही निर्वाचन अधिकारी की योग्यता की कसौटी है। निर्वाचन अधिकारी के प्रत्येक काम में यह प्रदर्शित होना चाहिए।

लोकसभा आम निर्वाचन के पूर्व भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आयोजित रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के सर्टिफिकेशन कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर को संबोधित करते हुए श्रीमती कंगाले ने ये बातें कहीं। नव पदस्थ जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के लिए लोकसभा आम निर्वाचन हेतु दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम की भी आज शुरूआत हुई। 19 फरवरी से 23 फरवरी तक पाँच दिवसीय सर्टिफिकेशन कार्यक्रम में 11 रिटर्निंग अधिकारी, 15 जिला निर्वाचन अधिकारी, 33 उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा 90 सहायक रिटर्निंग अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।

श्रीमती कंगाले ने इस मौके पर लोकसभा निर्वाचन-2024 में बीते विधानसभा निर्वाचन-2023 की तरह बेहतर और सुगम निर्वाचन की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। दोनों प्रशिक्षणों के शुभारंभ अवसर पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वय पी.एस. ध्रुव तथा डॉ. केआरआर. सिंह सहित मुख्य  निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी के दायित्वों, मतदाता सूची के पुनरीक्षण, आदर्श आचरण संहिता सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर दी जा रही जानकारियों को आत्मसात कर आगामी लोकसभा निर्वाचन में निर्वाचन कार्य में नियोजित अधिकारीगण निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन सुनिश्चित करने हेतु निष्ठापूर्वक अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें।

प्रशिक्षण में राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर्स डॉ. के.आर.आर. सिंह, यू.एस. अग्रवाल, प्रणव सिंह, श्रीकांत वर्मा, पुलक भट्टाचार्य एवं श्रीमती गीता दीवान सहित राज्य स्तर के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) तथा व्हीव्हीपेट के उपयोग, मतदान दल एवं दिव्यांग मतदाता की सहूलियतों, पेड न्यूज़, मीडिया तथा मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी, मतगणना तथा परिणाम की घोषणा के साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग तथा मतगणना एप्लीकेशन पर भी जानकारी दी जा रही है।
                

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ की सचिव किरण गुप्ता की प्रतिनियुक्ति समाप्त,मिश्रा नए सचिव होंगे

     रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ में पदस्थ संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं सचिव श्रीमती किरण गुप्ता का तबादला हो गया है । आज उन्हें भारमुक्त कर दिया गया। श्रीमती किरण गुप्ता…

    SCHOOL; निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूली पर लगेगी लगाम, सीएस के सख्त निर्देश

    0 शिक्षा के व्यावसायीकरण को रोकने फीस विनियमन अधिनियम का कड़ाई से पालन कराएं-मुख्य सचिव विकासशील रायपुर, राज्य के कतिपय निजी विद्यालयों द्वारा पालकों से उनके पाल्यों के अध्यापन हेतु…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…