IIT;पीएम मोदी आईआईटी भिलाई के परिसर का वर्चुअल करेंगे शुभारंभ,400 एकड़ रकबे में है आईआईटी परिसर

रायपुर, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आईआईटी भिलाई के स्थायी परिसर का वर्चुअल माध्यम से मंगलवार को सुबह 10 बजे शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं केंद्रीय मंत्री शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय श्री धर्मेंद्र प्रधान, सांसद श्री विजय बघेल भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री इस मौके पर कवर्धा तथा कुरुद में केंद्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी करेंगे। इस मौके पर आईआईटी के अभिशासी मंडल के अध्यक्ष श्री के. वेंकटरमण तथा निदेशक आईआईटी प्रोफेसर राजीव प्रकाश भी मौजूद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि आईआईटी के निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 14 जून 2018 को रखी थी। इसके निर्माण का कार्य 8 जुलाई 2020 को आरंभ हुआ। आईआईटी भिलाई का परिसर 400 एकड़ में फैला है। आरंभिक रूप से इसके निर्माण के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा 1090 करोड़ 18 लाख रुपए स्वीकृत किए गए बिल्डिंग में लेक्चर हाल, सेमिनार रूम, क्लास रूम आदि बनाये गये हैं। भिलाई आईआईटी में निर्मित भवनों के नाम छत्तीसगढ़ के प्रमुख नदियों और पर्वतों के नाम पर रखे गये हैं।

सांइस कॉलेज मैदान में क्षेत्रीय सरस मेला का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आईआईटी भिलाई परिसर के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से सुबह 10.35 बजे हेलीकॉप्टर से देव संस्कृति कॉलेज ऑफ एजूकेशन एण्ड टेक्नोलॉजी खपरी जिला दुर्ग जाएंगे। मुख्यमंत्री वहां से कार द्वारा आईआईटी कैम्पस भिलाई पहुंचेंगे और 11 बजे से 12.30 बजे तक शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात् दोपहर 12.50 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री संध्या 7 बजे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान खेल परिसर में आयोजित क्षेत्रीय सरस मेला का शुभारंभ करेंगे। यह मेला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग जिला पंचायत द्वारा महिला स्व-सहायता समूहों के उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी सह-विक्रय के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EXAM;पीएटी एवं पीपीवीटी.प्रवेश परीक्षा का आयोजन 21 जून को, ऑनलाइन आवेदन 27 अप्रैल तक

    0 कृषि विश्वविद्यालय,उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में प्रवेश मिलेगारायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा, दुर्ग…

    ADMMISSION; PG एंट्रेंस टेस्ट 2026 का शेड्यूल जारी, 5 मई से शुरू होंगे एग्जाम, 30 अप्रैल से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

    भुवनेश्वर,ओडिशा में पोस्टग्रेजुएट सीटों पर एडमिशन चाहने वाले छात्रों के लिए अब एग्जाम की तारीखें आ गई हैं। स्टेट सिलेक्शन बोर्ड (SSB) ने कॉमन PG एंट्रेंस टेस्ट (CPET) 2026 का…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……